• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • साइबर फ्रॉड में 15 से 20 मिनट का होता है ‘गोल्डन टाइम’, 1930 पर तुरंत कॉल कर बचा सकते हैं पैसे

साइबर फ्रॉड में 15 से 20 मिनट का होता है ‘गोल्डन टाइम’, 1930 पर तुरंत कॉल कर बचा सकते हैं पैसे

उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है, तो उसके पास लगभग 15 से 20 मिनट का ‘गोल्डन टाइम’ होता है। इस अवधि के भीतर यदि पीड़ित हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करता है, तो ठगों के बैंक खाते तत्काल फ्रीज किए जा सकते हैं और नुकसान को रोका जा सकता है।

साइबर अपराधों पर नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लखनऊ के कल्ली स्थित डीसीपी साउथ कार्यालय में एक कॉल सेंटर की स्थापना की गई है, जिसका शुभारंभ स्वयं डीजीपी ने किया। शुभारंभ के पहले ही दिन कॉल सेंटर को 6,000 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। इस हेल्पलाइन नंबर 1930 पर प्रदेशभर से नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।

डीजीपी ने बताया कि हेल्पलाइन को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए 30 सीटों वाला एक्सटेंशन सेंटर भी शुरू किया गया है। इसके अतिरिक्त, 15 पुलिस अधिकारियों को साइबर कमांडो की विशेष ट्रेनिंग दी गई है, और यह भी प्रयास किया जा रहा है कि उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी भी साइबर मामलों की जांच कर सकें।

Related Posts

शामली हत्याकांड में गोगी गैंग कनेक्शन की जांच तेज, चार संदिग्ध हिरासत में

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में पुलिस को शार्प शूटरों पर शक, वायरल वीडियो भी जांच के…

ByBySuramya Post Aug 30, 2026

यूपी में आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय पर बड़ा फैसला संभव, बढ़ोतरी के प्रस्ताव को जल्द मिल सकती है मंजूरी

कार्यकर्ताओं को ₹12 हजार और सहायिकाओं को ₹6 हजार देने की तैयारी, 3.5 लाख से अधिक कर्मियों को…

ByBySuramya Post Aug 30, 2026

देवरिया में 305 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, CM योगी बोले- विकास ने बदली जिले की तस्वीर

सलेमपुर और भाटपार रानी में 80 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, मेडिकल कॉलेज का भी किया जिक्र देवरिया। उत्तर प्रदेश…

ByBySuramya Post Aug 29, 2026

UP Board में APAAR ID पर जोर, कक्षा 9 से 12 तक छात्रों का रिकॉर्ड होगा अपडेट

एडवांस रजिस्ट्रेशन के बीच स्कूलों को निर्देश, परीक्षा संबंधी रिकॉर्ड में APAAR ID दर्ज करने की तैयारी लखनऊ।…

ByBySuramya Post Aug 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top