• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • सेना के सहयोग से अब तक 8 टन से अधिक राहत सामग्री आपदा पीड़ितों तक पहुंचाई गई

सेना के सहयोग से अब तक 8 टन से अधिक राहत सामग्री आपदा पीड़ितों तक पहुंचाई गई

लखनऊ। हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में ‘टीम लखनऊ’ का राहत अभियान जोर-शोर से जारी है। सेना के सहयोग से,यह टीम अब तक 8 टन से अधिक राहत सामग्री आपदा पीड़ितों तक पहुँचा चुकी है।

​राहत अभियान के तहत टीम ने हाल ही में मंडी जिले के कई दुर्गम और आंतरिक गाँवों को चुना जहाँ मदद पहुँचाना चुनौतीपूर्ण था। इनमें स्यून, लडभड़ोल, सीमस, बादोर्तू, बशर, सौहार, आरिया, कुतर जैसे गाँव शामिल हैं।

​टीम लखनऊ ने बड़े पैमाने पर खाद्य सामग्री और दैनिक जरूरत की चीज़ों के साथ-साथ कई जरूरतमंद गरीब परिवारों को तिरपाल भी वितरित किए,जो उनके लिए अस्थाई छत का काम करेगा।​इस मानवीय प्रयास में सूबेदार राजकुमार के साथ-साथ टीम लखनऊ के लीडर और सदस्य मुर्तज़ा अली,कुदरत उल्लाह खान,अब्दुल वहीद, जसबीर गांधी, इरफ़ान शेख और शाहबाज़ खान सक्रिय रूप से शामिल रहे।

टीम लखनऊ के लीडर मुर्तुजा अली के कहा कि हर जरूरतमंदों तक टीम लखनऊ पहुंचेगी। यह अभियान दर्शाता है कि टीम लखनऊ,स्थानीय लोगों और भारतीय सेना के सहयोग से,विपरीत परिस्थितियों में भी ज़रूरतमंदों तक मदद पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Posts

पूजा घी पर रोक से व्यापारियों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने नई पैकेजिंग तैयार करने और मौजूदा स्टॉक के निस्तारण के लिए मोहलत…

ByBySuramya Post Oct 12, 2026

लखनऊ से रियाद जाने वाली उड़ान जेद्दा डायवर्ट

रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमलों के बाद हवाई सेवाएं प्रभावित हैं। लखनऊ से रोजाना रियाद…

ByBySuramya Post Oct 12, 2026

यूपी के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ सकता है मानदेय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्टूबर को बरेली में ग्राम प्रहरियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकते…

ByBySuramya Post Oct 12, 2026

शिक्षकों के तबादले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, परिवार से दूरी अकेला आधार नहीं

यूपी की महिला बेसिक शिक्षिका की याचिका पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ…

दवाओं के दाम पर IMA लखनऊ की मांग, एक दवा की एक कीमत तय हो

डॉक्टरों के संगठन ने समान गुणवत्ता वाली दवाओं के लिए एक समान मूल्य नीति और कुल व्यापारिक मार्जिन…

ByBySuramya Post Oct 11, 2026

लखनऊ-दिल्ली रेल रूट पर संकट, ट्रेनें रद्द होने से हजारों यात्री परेशान

रेल सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। निजी बसों में ज्यादा किराया…

ByBySuramya Post Oct 11, 2026

लखनऊ में न्याय की मांग पर टावर पर चढ़ा युवक

गोसाईंगंज के बेली गांव में भाई की पिटाई के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज युवक ने…

ByBySuramya Post Oct 11, 2026

यूपी में मिशन शक्ति का अभियान तेज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। मिशन शक्ति के तहत करीब 2.90 लाख स्कूलों,…

ByBySuramya Post Oct 11, 2026

लखनऊ में चौथी मंजिल से गिरकर कैफे संचालक की मौत, लिव-इन पार्टनर पर आरोप

अवध ग्रीन अपार्टमेंट में 27 वर्षीय शिवा शर्मा की मौत के बाद परिजनों ने उनकी लिव-इन पार्टनर और…

ByBySuramya Post Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top