फीस वापसी को लेकर आकाश कोचिंग पर आरोप, पीड़ित परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार

इटावा: इटावा में एक छात्र की फीस वापसी को लेकर विवाद सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आकाश कोचिंग पर फीस वापस न करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले में परिवार ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, छात्र का कोचिंग में पंजीकरण कराने के तुरंत बाद उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके कारण वह एक भी दिन कक्षा में शामिल नहीं हो सका। परिजनों का कहना है कि उन्होंने फीस वापसी की मांग की, लेकिन कोचिंग संस्थान ने ₹17 हजार की फीस लौटाने से इनकार कर दिया।

पीड़ित पिता का आरोप है कि फीस वापस मांगने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। शिकायत में फीस वापस दिलाने के साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले को संज्ञान में ले लिया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Also Read: मुरादाबाद फ्लैट आवंटन मामले में एसआईटी (SIT) का बड़ा खुलासा, एक ही फ्लैट कई बार बेचने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *