भारत की अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, बनीं जूनियर विश्व स्क्वैश चैंपियन

नई दिल्ली: भारत की युवा स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप-2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने मिस्र (Egypt) की रुकैया सलेम को लगातार तीन गेमों में 11-3, 11-7 और 11-9 से हराकर स्वर्णिम सफलता हासिल की।

इस जीत के साथ अनाहत सिंह जूनियर विश्व स्क्वैश चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि को भारतीय खेल जगत के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। अनाहत की इस जीत से देशभर में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

Also Read: फीस वापसी को लेकर आकाश कोचिंग पर आरोप, पीड़ित परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *