• Home
  • राष्ट्रीय
  • CJP राजनीतिक पार्टी नहीं बनेगी, युवाओं के मुद्दों पर जारी रहेगा आंदोलन: सौरव दास

CJP राजनीतिक पार्टी नहीं बनेगी, युवाओं के मुद्दों पर जारी रहेगा आंदोलन: सौरव दास

दो दिवसीय बैठक में आगे की रणनीति पर मंथन, 6 अगस्त को संगठन करेगा अगली कार्ययोजना का खुलासा।

सौरव दास | कॉकरोच जनता पार्टी

नई दिल्ली| जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने स्पष्ट किया है कि वह फिलहाल राजनीतिक दल नहीं बनेगी। संगठन के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि CJP एक जन आंदोलन है और भविष्य में भी युवाओं तथा आम जनता के मुद्दों को उठाने पर ही उसका फोकस रहेगा।

सौरव दास ने बताया कि आंदोलन की आगामी दिशा तय करने के लिए संगठन के सदस्य औरंगाबाद में दो दिवसीय बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में संगठन के विस्तार, जनसंपर्क और आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। बैठक के बाद 6 अगस्त को मीडिया और युवाओं के साथ संवाद कर आगे की कार्ययोजना साझा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि CJP को देशभर से लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। संगठन अब उन लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना चाहता है, ताकि जनहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।

राजनीतिक पार्टी बनने की अटकलों पर विराम

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज थी कि कॉकरोच जनता पार्टी आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में राजनीतिक दल के रूप में उतर सकती है। हालांकि सौरव दास ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि CJP चुनावी राजनीति में प्रवेश नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि देश में पहले से ही अनेक राजनीतिक दल मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद कई जनसमस्याएं बनी हुई हैं। ऐसे में केवल एक और राजनीतिक पार्टी बनाना समाधान नहीं है। उनका मानना है कि एक मजबूत प्रेशर ग्रुप के रूप में जन आंदोलन अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकता है।

युवाओं की आवाज़ को मिलेगा मंच

सौरव दास ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी संख्या में जेन-ज़ी युवा इस आंदोलन से जुड़े हैं। कई समर्थक चाहते हैं कि CJP चुनाव लड़े, लेकिन फिलहाल संगठन का उद्देश्य युवाओं की आवाज़ को मजबूत करना, उनकी समस्याओं को सामने लाना और जनहित के मुद्दों पर सरकार तक दबाव बनाना है।

उन्होंने संकेत दिया कि संगठन आने वाले समय में अपने एजेंडे और रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकता है।

Also Read: अब सदर के सभी उप – पंजीयक कार्यालयों में होंगी मोहनलालगंज की रजिस्ट्रियां

Related Posts

El Niño क्या है? प्रशांत महासागर की गर्मी भारत का मौसम कैसे बदलती है

दुनिया के एक हिस्से में समुद्र की सतह का तापमान बढ़ने से हजारों किलोमीटर दूर बारिश, हवाओं और…

ByByUpasna Yadav Sep 11, 2026

दिल्ली के सत्य निकेतन में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरने से 6 की मौत

NDRF की दो टीमें रेस्क्यू में जुटीं; 13 लोगों को मलबे से निकाला गया, इमारत मालिक के खिलाफ…

ByBySuramya Post Sep 7, 2026

ताइवान में यूपी का बड़ा निवेश अभियान, Semiconductor और Electronics कंपनियों को दिया निवेश का न्योता

SEMICON 2026 में योगी सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने MediaTek और ADATA Technology समेत प्रमुख कंपनियों से की बातचीत,…

ByBySuramya Post Sep 6, 2026

दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल, राष्ट्रपति ने दी नियुक्ति

पूर्व उपमुख्यमंत्री और मौजूदा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा संभालेंगे केंद्र शासित प्रदेश की जिम्मेदारी; एडमिरल डीके जोशी का…

ByBySuramya Post Sep 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top