• Home
  • उत्तराखंड
  • भारी बारिश के अलर्ट पर देहरादून में आज स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किए एहतियाती निर्देश

भारी बारिश के अलर्ट पर देहरादून में आज स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किए एहतियाती निर्देश

आईएमडी के ऑरेंज अलर्ट के बाद कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी-निजी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित, सीएम धामी ने SDRF-NDRF को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए।

भारी बारिश के अलर्ट पर देहरादून में आज स्कूल बंद

देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, यह अवकाश जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों पर लागू रहेगा। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनजर यह निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया है।

लगातार खराब हो रहे मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और जिला प्रशासन को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने तथा राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है। साथ ही नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

लगातार हो रही बारिश के कारण देहरादून स्थित प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास बहने वाली तमसा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देहरादून, बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के खैनुरी गांव को जोड़ने वाली सड़क के भूस्खलन से क्षतिग्रस्त होने का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर सड़क की मरम्मत कर जल्द यातायात बहाल करने के निर्देश दिए थे। इस सड़क के क्षतिग्रस्त होने से लगभग 120 परिवारों की आवाजाही प्रभावित हुई थी।

Also Read: CJP राजनीतिक पार्टी नहीं बनेगी, युवाओं के मुद्दों पर जारी रहेगा आंदोलन: सौरव दास

Related Posts

गणेश विसर्जन पर रोक की मांग, हल्द्वानी में पहाड़ी आर्मी का प्रदर्शन

एसडीएम कार्यालय पहुंचकर संगठन ने धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं का हवाला दिया, सरकार से नीति बनाने की मांग…

ByBySuramya Post Sep 15, 2026

ED रेड के बाद हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के पद

निजी सहायक चंदन सिंह जीना के ठिकाने से 32 लाख कैश, 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां…

ByByब्यूरो Sep 12, 2026

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में आज अहम आदेश की उम्मीद; इलाके को सुपर जोन में बांटा गया, ड्रोन…

ByByLegal Desk Sep 9, 2026

हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

FTI हेलीपैड पर पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर; सीएम ने जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर समस्याओं…

ByBySuramya Post Sep 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top