बुलंदशहर में शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

वैर रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन पार करते समय 18 वर्षीय अमन हादसे का शिकार, अलीगढ़ निवासी युवक की मौके पर मौत

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश। बुलंदशहर के वैर रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है। रेलवे लाइन पार करने के दौरान 18 वर्षीय युवक अमन शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब अमन रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे की सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने यात्रा टिकट और पहचान से जुड़ी जानकारी के आधार पर मृतक की पहचान अमन, निवासी अलीगढ़ के रूप में की।

Also Read: सुल्तानपुर में एक साथ फटे कई स्मार्ट मीटर, घरों में दौड़ा करंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *