बदायूं में ड्राइविंग टेस्ट में फर्जीवाड़ा

बायोमेट्रिक फोटो मिलान में खुली पोल, जांच के बाद दोनों को लिखित माफीनामे के साथ परिजनों के सुपुर्द किया गया

बदायूं, उत्तर प्रदेश। बदायूं में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए होने वाले टेस्ट में फर्जी व्यक्ति भेजने का मामला सामने आया है। बिल्सी रोड स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक पर सुनील कुमार के स्थान पर फिरोज नाम का व्यक्ति टेस्ट देने पहुंचा था।

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब ट्रैक पर टेस्ट के दौरान बायोमेट्रिक फोटो का मिलान किया गया। फोटो और टेस्ट देने पहुंचे व्यक्ति के बीच अंतर मिलने पर ट्रैक सुपरवाइजर को शक हुआ। इसके बाद संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें दूसरे व्यक्ति से ड्राइविंग टेस्ट दिलाए जाने की पुष्टि हुई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रवर्तन दल दोनों व्यक्तियों को लेकर उप संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ कार्यालय) पहुंचा। वहां दोनों से पूरे मामले को लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के बाद दोनों के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने दोनों से लिखित माफीनामा भी लिया। भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा नहीं करने का आश्वासन दिए जाने के बाद दोनों को उनके परिवारों के सुपुर्द कर दिया गया।

Also Read: बुलंदशहर में शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

Related Posts

सहमति के बिना जमीन नहीं ले सकता प्रशासन: लखनऊ हाईकोर्ट

देवीपाटन-तुलसीपुर मार्ग मामले में लखनऊ पीठ ने कहा- सहमति न बनने पर 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के…

ByByShubhankar Bhanu Aug 23, 2026

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, एक साथी भी जाएगा फ्री

27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक UPSRTC बसों में मिलेगी सुविधा, सीएम योगी ने…

ByBySurmya Post Aug 23, 2026

यूपी-राजस्थान के स्कूलों में वीडियो बैन पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका

बिना अनुमति बाहरी लोगों, पत्रकारों और यूट्यूबर्स की एंट्री व फोटो-वीडियोग्राफी पर रोक को चुनौती; आदेशों को मौलिक…

ByByLegal Desk Aug 23, 2026

बुलंदशहर में शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

वैर रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन पार करते समय 18 वर्षीय अमन हादसे का शिकार, अलीगढ़ निवासी युवक…

ByBySurmya Post Aug 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top