UPTET 2026 का रिजल्ट जारी, 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी सफल

प्राथमिक स्तर पर 80.07% और उच्च प्राथमिक में 71.85% अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने बुधवार को परीक्षा के नतीजे घोषित किए। इस बार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर को मिलाकर 13.30 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 के लिए 7,13,648 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 5,71,435 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। इस स्तर पर सफलता प्रतिशत 80.07% रहा।

वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 में 10,57,021 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 7,59,513 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। इस स्तर पर पास प्रतिशत 71.85% दर्ज किया गया।

कार्यरत शिक्षकों का प्रदर्शन भी रहा अहम

UPTET 2026 में पहले से शिक्षण कार्य कर रहे अभ्यर्थियों के परिणाम भी जारी किए गए हैं। प्राथमिक स्तर की परीक्षा देने वाले 1,22,405 कार्यरत शिक्षकों में 93,387 सफल हुए, यानी इनका सफलता प्रतिशत 76.29% रहा।

उच्च प्राथमिक स्तर पर 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 1,13,384 शिक्षक परीक्षा में सफल रहे। इस श्रेणी में सफलता दर 77.45% रही।

60 जिलों में हुई थी परीक्षा

इस साल UPTET की परीक्षा बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को देखते हुए तीन दिनों में आयोजित की गई थी। परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को पांच पालियों में प्रदेश के 60 जिलों के 955 केंद्रों पर कराई गई थी। कुल 19,94,661 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था।

आयोग के अनुसार, परिणाम तैयार करते समय परीक्षा अधिसूचना में निर्धारित नॉर्मलाइजेशन/तुलनात्मक मूल्यांकन प्रक्रिया को अपनाया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

ऐसे चेक करें UPTET 2026 रिजल्ट

अभ्यर्थी UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर UPTET 2026 Result लिंक खोल सकते हैं। इसके बाद मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करने पर स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपना रिजल्ट डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Also Read: जयपुर में NIMS यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत, हॉस्टल के बंद कमरे में मिला शव

Related Posts

देवरिया में शिक्षक पर दो नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप

आरोपी प्राथमिक शिक्षक मैनुल्लाह सिद्दीकी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। स्कूल में…

ByByCrime Desk Oct 13, 2026

कन्नौज में दांत के इलाज के दौरान मरीज की मौत

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का मामला, मृतक के बेटे ने गलत इलाज को बताया मौत की वजह। घटना से…

ByBySuramya Post Oct 13, 2026

लखनऊ में ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन बनेगा आधुनिक ट्रांसपोर्ट और कार्गो हब

कानपुर रोड पर करीब 45 हजार वर्गमीटर में बहुमंजिला स्टेशन विकसित करने का प्रस्ताव। योजना के तहत यात्रियों…

ByBySuramya Post Oct 13, 2026

लखनऊ के स्कूल में छात्रा की बोतल में यूरिन मिलाने का आरोप

इंदिरा नगर के सेंट्रल एकेडमी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा से जुड़ा मामला सामने आया है। स्कूल…

ByByCrime Desk Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top