• Home
  • लीगल
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट: RTI के जरिए सीधे नहीं मिलेगी CCTV फुटेज

इलाहाबाद हाईकोर्ट: RTI के जरिए सीधे नहीं मिलेगी CCTV फुटेज

जस्टिस शेखर बी सराफ की बेंच ने कहा- संवेदनशील जानकारी होने से मिली छूट, सक्षम कोर्ट/आयोग में ही होगा समाधान

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सूचना के अधिकार (RTI) कानून से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट व्यवस्था दी है कि RTI आवेदन के जरिए किसी भी आवेदक को CCTV फुटेज सीधे नहीं दी जा सकती। यह आदेश जस्टिस शेखर बी सराफ और जस्टिस अभ्देश कुमार चौधरी की खंडपीठ ने शोभित कश्यप नामक व्यक्ति की रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया।

मामले के अनुसार, शोभित कश्यप ने 20 मार्च 2025 को एक RTI आवेदन दाखिल कर कई जानकारियां मांगी थीं, जिसमें पूरी CCTV फुटेज उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल थी। जब संबंधित अधिकारी ने यह जानकारी मुहैया नहीं कराई, तो कश्यप ने आरोप लगाते हुए अधिकतम 25 हजार रुपये तक के जुर्माने और कथित परेशानी के एवज़ में मुआवजे की भी मांग कर डाली।

सुनवाई के दौरान राज्य सूचना आयोग ने अदालत के समक्ष तर्क रखा कि CCTV फुटेज में संवेदनशील जानकारी शामिल हो सकती है, इसलिए इसे RTI एक्ट की धारा 8(1)(g) के तहत मिली छूट (अपवाद) के अंतर्गत आवेदक को सीधे नहीं दिया जा सकता। हालांकि आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि कोर्ट या आयोग के विशेष निर्देश पर ऐसी फुटेज उपलब्ध कराई जा सकती है।

वहीं याचिकाकर्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट के एक पुराने फैसले का हवाला देते हुए दलील दी गई कि CCTV फुटेज को सुरक्षित रखवाना नागरिक का वैधानिक अधिकार है। इस पर हाईकोर्ट ने माना कि सक्षम अदालत या आयोग के पास वाकई यह अधिकार सुरक्षित है कि वह जरूरत पड़ने पर फुटेज को मंगवाने और सुरक्षित रखने का आदेश दे सके। लेकिन कोर्ट ने यह भी रेखांकित किया कि मौजूदा मामले में कश्यप ने अब तक किसी सक्षम अदालत या आयोग के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, बल्कि केवल RTI आवेदन के जरिए सीधे फुटेज मांगी थी।

इसी आधार पर हाईकोर्ट ने व्यवस्था दी कि मौजूदा परिस्थिति में CCTV फुटेज सीधे आवेदक को नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि कश्यप उचित अदालत या सक्षम फोरम के समक्ष विधिवत शिकायत दाखिल करते हैं, तो संबंधित फोरम फुटेज को सुरक्षित रखने और जांच के लिए असल फुटेज मंगाने का आदेश दे सकता है। इसी टिप्पणी के साथ अदालत ने याचिका का निस्तारण कर दिया।

Also Read: लखनऊ के डंडइया बाजार में किराना स्टोर पर चोरी, 50 हजार के ड्राई फ्रूट व नगदी पार

Related Posts

लखनऊ के डंडइया बाजार में किराना स्टोर पर चोरी, 50 हजार के ड्राई फ्रूट व नगदी पार

शटर तोड़कर घुसे शातिर चोर, ड्राई फ्रूट के साथ गल्ले की नगदी भी उड़ाई, इलेक्ट्रिक ऑटो से हुए…

ByBySuramya Post Sep 5, 2026

सहारनपुर: कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद ढहाई गई, वैधता को लेकर विवाद गहराया

DM के सील करने के आश्वासन के बावजूद रातोंरात ध्वस्त हुआ निर्माण, 1911 के बिजली बिल पर प्रशासन…

ByBySuramya Post Sep 5, 2026

हापुड़: जन्माष्टमी पर्व पर पुलिस अलर्ट, ड्रोन कैमरे से रखी जा रही निगरानी

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गढ़मुक्तेश्वर CO ने ग्राम पलवाड़ा में शोभायात्रा पर रखी ड्रोन कैमरे से पैनी…

ByBySuramya Post Sep 5, 2026

ललितपुर में एंबुलेंस से चोरी हुईं 14 बकरियां, चार गिरफ्तार

CCTV से खुला मामला, पुलिस ने 10 बकरियां और वारदात में इस्तेमाल एंबुलेंस बरामद की ललितपुर। उत्तर प्रदेश…

ByBySuramya Post Sep 3, 2026

फतेहपुर में ससुरालियों पर बांके से हमला, आरोपी की मौत

बीकमपुर गांव में सोते समय पांच लोगों पर किया हमला, पत्नी के मायके में रहने से नाराज था…

ByBySuramya Post Sep 3, 2026

यूपी को ग्लोबल टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी तेज, नोएडा में होगा रोड शो

UP TEX-2026 के जरिए निवेश और उद्योग की संभावनाओं पर फोकस, 8-9 सितंबर को लखनऊ में मुख्य सम्मेलन…

ByBySuramya Post Sep 3, 2026

फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों को राहत, मथुरा को ₹1,051 करोड़ की सौगात

सीएम योगी आज दो जिलों के दौरे पर, 1,000 परिवारों को राहत सामग्री और 229 विकास परियोजनाओं का…

ByBySuramya Post Sep 3, 2026

यूपी में अब माता-पिता निकाल सकेंगे सताने वाले बच्चों को संपत्ति से बाहर

योगी कैबिनेट ने वरिष्ठ नागरिक नियमों में किया बदलाव, 30 दिन में होगी शिकायत पर सुनवाई लखनऊ। उत्तर…

ByBySuramya Post Sep 2, 2026

अदालती आदेशों पर यूपी पुलिस को हाईकोर्ट की फटकार, DGP पेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खराब और अधूरी जांच पर जताई नाराजगी, DGP राजीव कृष्ण ने अनुपालन का दिया भरोसा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top