• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • सीएम योगी ने युवा कॉन्क्लेव का किया उद्घाटन, उद्यमिता के लिए लाखों युवाओं को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म

सीएम योगी ने युवा कॉन्क्लेव का किया उद्घाटन, उद्यमिता के लिए लाखों युवाओं को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित दो दिवसीय युवा कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। यह आयोजन प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए उद्यमिता की दिशा में नए अवसरों के द्वार खोलेगा। इस मंच पर फ्रेंचाइज़ी प्रदाता, वित्तीय संस्थान, औद्योगिक ब्रांड्स, नीति निर्माता, प्रशिक्षक और निवेशक एक साथ मौजूद रहेंगे।

150 नए बिजनेस आइडिया, 5 लाख में शुरू हो सकते हैं कारोबार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने कहा कि सीएम युवा उद्यमी अभियान युवाओं को रोजगार से जोड़ने का अभिनव प्रयास है, जिसकी शुरुआत एक वर्ष पूर्व हुई थी। उन्होंने बताया कि इस अभियान को मिली अभूतपूर्व सफलता के बाद अब इसमें 150 ऐसे सफल बिजनेस आइडिया जोड़े जा रहे हैं, जिन्हें मात्र पांच लाख रुपये में शुरू किया जा सकता है।

कॉन्क्लेव में पहली बार विश्वविद्यालयों को भी शामिल किया गया है और 1100 छात्र इसमें भाग ले रहे हैं, जो भविष्य में उद्यमी बनेंगे। साथ ही, रूफटॉप सोलर मेंटेनेंस उद्यम की भी आज से शुरुआत की गई है। उनका लक्ष्य है कि अगले एक वर्ष में 10 लाख नए उद्यमी तैयार किए जाएं।

वन-स्टॉप बिजनेस प्लेटफॉर्म की अवधारणा

उद्योग विभाग के आयुक्त एवं निदेशक के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि यह कॉन्क्लेव एक वन-स्टॉप बिजनेस प्लेटफॉर्म के रूप में तैयार किया गया है, जहां किसी भी युवा को आइडिया से लेकर व्यवसाय शुरू करने तक की पूरी प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाया गया है।

Related Posts

UPTET 2026 का रिजल्ट जारी, 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी सफल

प्राथमिक स्तर पर 80.07% और उच्च प्राथमिक में 71.85% अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक…

ByBySuramya Post Aug 27, 2026

जयपुर में NIMS यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत, हॉस्टल के बंद कमरे में मिला शव

कमरे से दुर्गंध आने पर सामने आया मामला; दो दिन में कैंपस से जुड़ी दूसरी छात्र मौत की…

ByBySuramya Post Aug 27, 2026

यूपी में महिला वोट पर सियासी जोर, योगी के फैसलों के जवाब में अखिलेश का बड़ा दांव

मुफ्त बस यात्रा से लेकर ₹40 हजार सालाना सहायता तक, 2027 से पहले महिलाओं को साधने की होड़…

ByByUpasna Yadav Aug 27, 2026

यूपी के सरकारी स्कूलों में अब औचक जांच, सुविधाओं की हकीकत परखेगा प्रशासन

जिलों में बनाई गईं अलग-अलग टीमें, शिक्षकों से लेकर शौचालय और साफ-सफाई तक का होगा भौतिक सत्यापन लखनऊ।…

ByBySuramya Post Aug 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top