• Home
  • उत्तराखंड
  • ऊधमसिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव परिणाम पर हाईकोर्ट की रोक
Image

ऊधमसिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव परिणाम पर हाईकोर्ट की रोक

नैनीताल हाईकोर्ट ने ऊधमसिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम पर रोक लगा दी है। अदालत ने स्पष्ट किया कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया जारी रहेगी, लेकिन परिणाम की घोषणा याचिका के निस्तारण तक नहीं होगी। अगली सुनवाई की तारीख 27 अगस्त तय की गई है।

मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने यह आदेश ऊधमसिंह नगर से उम्मीदवार जीतेंद्र शर्मा की याचिका पर सुनवाई के बाद दिया। याचिकाकर्ता का कहना है कि राज्य सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2011 की जनगणना के आधार पर कराए, जबकि कई जिलों की जनसंख्या का अनुपात अब बदल चुका है।

याचिका में तर्क दिया गया कि वर्तमान समय में ओबीसी आबादी के मामले में हरिद्वार पहले, उत्तरकाशी दूसरे, ऊधमसिंह नगर तीसरे और देहरादून चौथे स्थान पर है। ऐसे में अगर आरक्षण मौजूदा जनसंख्या अनुपात के आधार पर तय किया जाता तो यह सीट हरिद्वार या उत्तरकाशी को मिलती।

शर्मा का आरोप है कि सरकार ने 13 जिलों में आरक्षण का आकलन तो किया, लेकिन हरिद्वार में चुनाव नहीं कराए और जिन जिलों में ओबीसी आबादी कम है, वहां आरक्षण निर्धारित कर दिया। याचिका में मांग की गई कि आरक्षण 2011 की जनगणना के बजाय वर्तमान आरक्षण नियमों के तहत तय किया जाए और नया रोस्टर जारी किया जाए।

Related Posts

देहरादून: पीएम मोदी के दौरे से पहले डाट काली मंदिर में प्रवेश बंद, 14 अप्रैल दोपहर बाद खुलेंगे दर्शन

Dehradun स्थित प्रसिद्ध Dat Kali Temple में प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रस्तावित दर्शन कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

उत्तराखंड में जनगणना का पहला चरण शुरू: 10 अप्रैल से स्व-गणना, बंद मकानों की भी होगी एंट्री

उत्तराखंड में जनगणना के पहले चरण की शुरुआत 10 अप्रैल से होने जा रही है, जिसकी शुरुआत राज्यपाल लेफ्टिनेंट…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस में ‘फेस’ की लड़ाई तेज, गुटबाजी से कमजोर पड़ता संगठन; 2027 की राह मुश्किल

उत्तराखंड की राजनीति में कांग्रेस का जमीनी आधार लगातार कमजोर होता नजर आ रहा है, जबकि पार्टी के…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

उत्तराखंड को फिर बड़ी सौगात: 14 अप्रैल को दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी है कि नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे और…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top