• Home
  • राष्ट्रीय
  • ऑल इंडिया बार एग्जाम 2025: आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू, पात्रता और शुल्क की जानकारी

ऑल इंडिया बार एग्जाम 2025: आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू, पात्रता और शुल्क की जानकारी

ऑल इंडिया बार एग्जाम 2025 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले सालों के पैटर्न के अनुसार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) जल्द ही AIBE 20 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है। आवेदन शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से बीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

AIBE 20 में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक (3 वर्षीय एलएलबी या 5 वर्षीय एलएलबी) होना आवश्यक है। इसके साथ ही जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों ने स्नातक न्यूनतम 45% अंकों के साथ और एससी/एसटी उम्मीदवारों ने 40% अंकों के साथ उत्तीर्ण किया होना अनिवार्य है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है।

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। बिना शुल्क जमा किए गए फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन शुल्क जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए 3500 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के लिए 2500 रुपये निर्धारित किया गया है। यह राशि पिछले वर्ष के अनुसार है और शुल्क में बदलाव होने पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाएगा।

AIBE 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया भी सरल है। सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं और होम पेज पर मौजूद Registration link AIBE-XX पर क्लिक करें। इसके बाद New Applicant? Register Here पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण करें। पंजीकरण के बाद लॉगिन कर अन्य विवरण भरें और कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करें। अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

इस परीक्षा में सफल होने के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम पासिंग अंक 45% और एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 40% निर्धारित किए गए हैं। यह परीक्षा लॉ ग्रेजुएट्स के लिए अपने पेशेवर कौशल और योग्यता साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

Related Posts

ई-रिक्शों की बढ़ती संख्या पर लखनऊ हाईकोर्ट सख्त

हाईकोर्ट ने शहर में ई-रिक्शों की संख्या बढ़ने से पैदा हो रही ट्रैफिक समस्या पर चिंता जताई। कोर्ट…

ByByShubhankar Bhanu Aug 26, 2026

लखनऊ हाईकोर्ट: यूपी के एडेड स्कूलों में मानदेय पर शिक्षक नियुक्ति की नीति रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो शासनादेश किए निरस्त, स्वीकृत पद पर अस्थायी शिक्षक को न्यूनतम वेतनमान और अनुमन्य भत्ते…

ByByShubhankar Bhanu Aug 25, 2026

प्रयागराज की छात्रा को स्कूल में हिजाब की इजाजत नहीं, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- समान और गैर-भेदभावपूर्ण ड्रेस कोड होने पर छात्रा अलग पोशाक की मांग अधिकार के…

ByByLegal Desk Aug 25, 2026

यूपी में 41 आयुर्वेदिक डॉक्टरों की डिग्री फर्जी, 15 साल के पंजीकरण की जांच शुरू

भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग की जांच में 41 डॉक्टरों की बीएएमएस डिग्री फर्जी मिली। सभी ने हरियाणा…

ByBySuramya Post Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top