• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • जनता के सवालों पर पारदर्शिता और जवाबदेही दिखाए, तभी संसद में वास्तविक ‘डिलीवरी’ संभव होगी : अंकित यादव

जनता के सवालों पर पारदर्शिता और जवाबदेही दिखाए, तभी संसद में वास्तविक ‘डिलीवरी’ संभव होगी : अंकित यादव

लखनऊ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में दिए गए बयान “संसद में ड्रामा नहीं, डिलीवरी होनी चाहिए, नारे नहीं, नीति होनी चाहिए” पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सिंह यादव ने कड़ा प्रतिवाद किया है।

अंकित सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री का संसद को नसीहत देना वास्तविकता से पलायन है। उन्होंने कहा कि देश की जनता संसद में ड्रामा नहीं, बल्कि सरकार से जवाबदेही और ठोस कार्रवाई चाहती है, जो बीते वर्षों में दिखाई नहीं देती।

श्री यादव ने आरोप लगाया कि जब भी विपक्ष जनता के मुद्दे उठाता है, सरकार उसे ड्रामा करार देकर अपनी जिम्मेदारियों से बचने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा,

“नारेबाज़ी की राजनीति भाजपा की पहचान बन चुकी है। प्रधानमंत्री को विपक्ष पर उंगली उठाने से पहले यह देखना चाहिए कि नीतियाँ कागज़ पर नहीं, ज़मीन पर कितनी लागू हुई हैं।” बेरोज़गारी, महंगाई, किसानों की आय, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर वास्तविक डिलीवरी के अभाव ने देश की आम जनता को परेशान कर रखा है।

श्री यादव ने यह भी कहा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है, और वहाँ विपक्ष की आवाज़ को ‘ड्रामा’ कहना लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध है।

अंत में अंकित सिंह यादव ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह विपक्ष को कठघरे में खड़ा करने के बजाय जनता के सवालों पर पारदर्शिता और जवाबदेही दिखाए, तभी संसद में वास्तविक ‘डिलीवरी’ संभव होगी।

Related Posts

लखनऊ के स्कूल में छात्रा की बोतल में यूरिन मिलाने का आरोप

इंदिरा नगर के सेंट्रल एकेडमी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा से जुड़ा मामला सामने आया है। स्कूल…

ByByCrime Desk Oct 13, 2026

पूजा घी पर रोक से व्यापारियों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने नई पैकेजिंग तैयार करने और मौजूदा स्टॉक के निस्तारण के लिए मोहलत…

ByBySuramya Post Oct 12, 2026

लखनऊ से रियाद जाने वाली उड़ान जेद्दा डायवर्ट

रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमलों के बाद हवाई सेवाएं प्रभावित हैं। लखनऊ से रोजाना रियाद…

ByBySuramya Post Oct 12, 2026

यूपी के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ सकता है मानदेय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्टूबर को बरेली में ग्राम प्रहरियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकते…

ByBySuramya Post Oct 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top