• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • महोबा पानी टंकी फटने की खबर पर प्रशासन का खंडन: जांच में नहीं मिला डैमेज, ओवरफ्लो बना वजह

महोबा पानी टंकी फटने की खबर पर प्रशासन का खंडन: जांच में नहीं मिला डैमेज, ओवरफ्लो बना वजह

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के नगराडांग गांव में पानी की टंकी फटने की खबर को जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता कार्यालय ने खारिज कर दिया है। विभाग की ओर से की गई जांच के बाद जिलाधिकारी को सौंपी गई रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि टंकी में किसी भी प्रकार की संरचनात्मक क्षति नहीं पाई गई।

अधिशासी अभियंता संदेश सिंह तोमर द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, टंकी फटने की घटना नहीं हुई थी, बल्कि टंकी ओवरफ्लो हो गई थी। ओवरफ्लो होने के कारण पानी बाहर गिरने लगा, जिससे टंकी फटने जैसी स्थिति का भ्रम पैदा हुआ।

प्रशासन ने बताया कि ओवरफ्लो की स्थिति उत्पन्न होने में जिन कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है, उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

महोबा के एडीएम (नमामि गंगे) ने भी स्पष्ट किया कि टंकी की थर्ड पार्टी जांच कराई गई, जिसमें किसी प्रकार का डैमेज या तकनीकी कमी नहीं मिली।

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जिलाधिकारी ने एक जांच समिति का गठन कर दिया है, जो घटना की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

Related Posts

देवरिया में 305 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, CM योगी बोले- विकास ने बदली जिले की तस्वीर

सलेमपुर और भाटपार रानी में 80 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, मेडिकल कॉलेज का भी किया जिक्र देवरिया। उत्तर प्रदेश…

ByBySuramya Post Aug 29, 2026

UP Board में APAAR ID पर जोर, कक्षा 9 से 12 तक छात्रों का रिकॉर्ड होगा अपडेट

एडवांस रजिस्ट्रेशन के बीच स्कूलों को निर्देश, परीक्षा संबंधी रिकॉर्ड में APAAR ID दर्ज करने की तैयारी लखनऊ।…

ByBySuramya Post Aug 29, 2026

जशपुर में 520 किलो गांजा बरामद, तस्करी के तार यूपी से जुड़े

तीन अलग-अलग कार्रवाई में करीब 3 करोड़ रुपये की खेप पकड़ी गई, तीन वाहन जब्त; एक महिला समेत…

ByBySuramya Post Aug 29, 2026

अलीगढ़ में ई-बस स्टॉप पर पुलिस की दबिश, चार युवतियां हिरासत में

देर रात संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों के बाद मालगोदाम रेलवे स्टेशन के बाहर चला जांच अभियान अलीगढ़। उत्तर…

ByBySuramya Post Aug 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top