• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ CHC में लापरवाही: ओटी टेबल पर गर्भवती को छोड़ सो गया स्टाफ

लखनऊ CHC में लापरवाही: ओटी टेबल पर गर्भवती को छोड़ सो गया स्टाफ

राजधानी लखनऊ के अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसने मानवता और चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आरोप है कि प्रसव के लिए भर्ती गर्भवती महिला को लेबर रूम (ओटी) में टेबल पर लिटाने के बाद डॉक्टर और स्टाफ सो गए। इसी दौरान महिला का बच्चा गर्भ से आधा बाहर आ गया, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था।

परिजनों के अनुसार, जानकीपुरम निवासी महिला को 24 मार्च की रात अस्पताल लाया गया था। काफी प्रयास के बाद उसे ओटी में ले जाया गया, लेकिन स्टाफ ने “अभी समय लगेगा” कहकर उसे अकेला छोड़ दिया। कुछ देर बाद प्रसव प्रक्रिया शुरू हो गई और महिला दर्द से तड़पती रही।

महिला की चीख सुनकर परिजन अंदर पहुंचे तो स्थिति देख हैरान रह गए। हंगामे के बाद स्टाफ की नींद टूटी और जल्दबाजी में डिलीवरी कराई गई।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि इस गंभीर लापरवाही के बावजूद अस्पताल स्टाफ ने नेग के नाम पर 2200 रुपये वसूले। परिवार का कहना है कि ऐसी वसूली यहां आम बात है।

वहीं, सीएचसी प्रभारी ने आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।

Related Posts

लखनऊ के स्कूल में छात्रा की बोतल में यूरिन मिलाने का आरोप

इंदिरा नगर के सेंट्रल एकेडमी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा से जुड़ा मामला सामने आया है। स्कूल…

ByByCrime Desk Oct 13, 2026

पूजा घी पर रोक से व्यापारियों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने नई पैकेजिंग तैयार करने और मौजूदा स्टॉक के निस्तारण के लिए मोहलत…

ByBySuramya Post Oct 12, 2026

लखनऊ से रियाद जाने वाली उड़ान जेद्दा डायवर्ट

रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमलों के बाद हवाई सेवाएं प्रभावित हैं। लखनऊ से रोजाना रियाद…

ByBySuramya Post Oct 12, 2026

यूपी के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ सकता है मानदेय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्टूबर को बरेली में ग्राम प्रहरियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकते…

ByBySuramya Post Oct 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top