• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • वकीलों के ‘डायल 100’ का मना जन्मदिन, महामंत्री की रेस में सबसे आगे

वकीलों के ‘डायल 100’ का मना जन्मदिन, महामंत्री की रेस में सबसे आगे

लखनऊ। राजधानी के अधिवक्ता समाज में लोकप्रिय चेहरा और ‘वकीलों के डायल 100’ के नाम से पहचाने जाने वाले एडवोकेट जितेंद्र सिंह यादव ‘जीतू’ का जन्मदिन आज उत्साह के साथ मनाया गया। लखनऊ बार एसोसिएशन परिसर एवं उनके निजी चैम्बर में उनके समर्थकों और साथी अधिवक्ताओं ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके लंबे सार्वजनिक जीवन की सराहना की।

एडवोकेट जितेंद्र सिंह यादव ‘जीतू’ लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री रह चुके हैं और अपने कार्यकाल में अधिवक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। इसी वजह से उन्हें ‘वकीलों का डायल 100’ भी कहा जाता है।

आगामी अप्रैल में होने वाले लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। महामंत्री पद के लिए एक बार फिर जितेंद्र सिंह यादव ‘जीतू’ मजबूत दावेदार के रूप में मैदान में हैं। अधिवक्ताओं के बीच उनकी सक्रियता और पहुंच को देखते हुए उन्हें इस पद की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है।

महामंत्री पद के लिए उनके अलावा कुलदीप वर्मा और आदर्श मिश्रा भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं अध्यक्ष पद की बात करें तो सुरेश पांडेय और जी.एन. शुक्ला ‘चच्चू’ के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिल रहा है।

Related Posts

पूजा घी पर रोक से व्यापारियों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने नई पैकेजिंग तैयार करने और मौजूदा स्टॉक के निस्तारण के लिए मोहलत…

ByBySuramya Post Oct 12, 2026

लखनऊ से रियाद जाने वाली उड़ान जेद्दा डायवर्ट

रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमलों के बाद हवाई सेवाएं प्रभावित हैं। लखनऊ से रोजाना रियाद…

ByBySuramya Post Oct 12, 2026

यूपी के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ सकता है मानदेय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्टूबर को बरेली में ग्राम प्रहरियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकते…

ByBySuramya Post Oct 12, 2026

शिक्षकों के तबादले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, परिवार से दूरी अकेला आधार नहीं

यूपी की महिला बेसिक शिक्षिका की याचिका पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top