• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • यूपी के स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत आज से, प्रार्थना सभा में अखबार पढ़कर होगी दिन की शुरुआत

यूपी के स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत आज से, प्रार्थना सभा में अखबार पढ़कर होगी दिन की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार से नए शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो रही है। इस बार शिक्षा विभाग ने छात्रों के स्क्रीन टाइम को कम करने और पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए खास पहल की है। निर्देशों के अनुसार अब स्कूलों में दिन की शुरुआत प्रार्थना सभा में अखबार पढ़कर की जाएगी, जहां छात्र मुख्य खबरें पढ़ेंगे और उनके कठिन शब्दों का अर्थ भी समझाया जाएगा, जिससे भाषाई और तार्किक क्षमता का विकास हो सके।

बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश और माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि छात्रों को अखबार और किताबों से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां कराई जाएंगी। कक्षा में संपादकीय लेखन, समूह चर्चा और समसामयिक मुद्दों पर बातचीत को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को विज्ञान, पर्यावरण और खेल से जुड़ी खबरों की कतरनों से स्क्रैप बुक बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही सप्ताह में एक दिन सुडोकू, क्विज और अन्य ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।

विद्यालयों में हिंदी और अंग्रेजी के प्रतिष्ठित अखबारों की उपलब्धता अनिवार्य की गई है। इसके साथ ही एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक ‘स्कूल चलो अभियान’ भी चलाया जाएगा, जिसके तहत अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने और ड्रॉपआउट छात्रों को वापस स्कूल लाने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए प्रभात फेरी, रैली और नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों के मोबाइल लाने पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। विभाग का मानना है कि मोबाइल के अधिक उपयोग से बच्चों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक  विकास पर असर पड़ता है, इसलिए उनकी रुचि किताबों और अखबारों की ओर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Related Posts

जशपुर में 520 किलो गांजा बरामद, तस्करी के तार यूपी से जुड़े

तीन अलग-अलग कार्रवाई में करीब 3 करोड़ रुपये की खेप पकड़ी गई, तीन वाहन जब्त; एक महिला समेत…

ByBySuramya Post Aug 29, 2026

अलीगढ़ में ई-बस स्टॉप पर पुलिस की दबिश, चार युवतियां हिरासत में

देर रात संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों के बाद मालगोदाम रेलवे स्टेशन के बाहर चला जांच अभियान अलीगढ़। उत्तर…

ByBySuramya Post Aug 29, 2026

यूपी में H1N1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, बुखार के मरीजों की ट्रैकिंग पर जोर

लखनऊ और पश्चिमी यूपी में बढ़ते वायरल फीवर के बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को दिए…

ByBySuramya Post Aug 29, 2026

UPTET 2026 का रिजल्ट जारी, 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी सफल

प्राथमिक स्तर पर 80.07% और उच्च प्राथमिक में 71.85% अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक…

ByBySuramya Post Aug 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top