‘PDA में P का मतलब पंडित भी है’, अखिलेश यादव का BJP पर हमला

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले, “जितना पीड़ा बढ़ेगी, उतना मजबूत होगा PDA”; ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न का भी लगाया आरोप।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव | समाजवादी पार्टी


लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावी हार के बाद BJP के लोग PDA की नई-नई परिभाषाएं गढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि PDA में ‘P’ का मतलब केवल पिछड़ा नहीं, बल्कि ‘पंडित’ भी है।

अखिलेश यादव ने कहा, “जब से PDA से हारे हैं, तब से लोग PDA की नई-नई परिभाषा बना रहे हैं। PDA में P की फुल फॉर्म पंडित भी है। जितना पीड़ा बढ़ाओगे, उतना PDA मजबूत होगा।”

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के साथ भी अन्याय हुआ है और कई घटनाओं में उन्हें न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां लोगों को प्रताड़ित किया गया।

उन्होंने एक पुराने मामले का जिक्र करते हुए कहा कि जिस घटना को “गाड़ी पलटने” की घटना बताया गया था, वह वास्तविकता में कुछ और थी। अखिलेश यादव ने दावा किया कि यदि उस समय की सैटेलाइट तस्वीरों की जांच हो, तो सच्चाई सामने आ जाएगी।

अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर, बस्ती और संत कबीर नगर की घटनाओं का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि न्याय की मांग करने वालों के साथ भी गलत व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर भी तंज कसते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की स्थिति खराब है और व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि स्वास्थ्य विभाग को ही “इलाज” की जरूरत है।

Also Read: E20 विवाद: नितिन गडकरी पर आपत्तिजनक और डीपफेक पोस्ट हटाने का बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश

Related Posts

गैंगस्टर एक्ट पर हाईकोर्ट सख्त, बहराइच का पूरा केस किया निरस्त

बब्बू शाह की याचिका पर लखनऊ बेंच की टिप्पणी; कोर्ट ने कहा- गैंग चार्ट महज औपचारिकता नहीं, आपराधिक…

यूपी में नौकरी महाभियान का आगाज, 818 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

लखनऊ के लोकभवन में सीएम योगी करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण; सरकार ने अगले छह महीने में एक लाख…

ByBySuramya Post Sep 19, 2026

2027 की तैयारी में सपा सक्रिय, अखिलेश आज एटा-कासगंज नेताओं के साथ करेंगे बैठक

लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष की अध्यक्षता में संगठन और चुनावी तैयारियों पर मंथन; बैठक के बाद दोपहर 1…

ByBySuramya Post Sep 19, 2026

लखनऊ में पंसारी इंडस्ट्रीज के डिपो पर छापा, 2.5 लाख का सामान सीज

‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट नगर में कार्रवाई; लेबलिंग में खामियां मिलने पर एरोमैट पाउडर…

ByBySuramya Post Sep 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top