• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • CM Yogi का विपक्ष पर पलटवार, बोले- राम भक्तों पर गोलियां चलाने वाले आज चंदे पर सवाल उठा रहे हैं

CM Yogi का विपक्ष पर पलटवार, बोले- राम भक्तों पर गोलियां चलाने वाले आज चंदे पर सवाल उठा रहे हैं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- जिन्होंने मंदिर निर्माण में बाधाएं डालीं, वे अब चंदे का मुद्दा उठा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ | उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले CM Yogi Adityanath ने राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष आज राम मंदिर के चंदे की बात कर रहा है, जबकि यही लोग पहले भगवान राम के भक्तों पर गोलियां चलवाने और अयोध्या में मंदिर निर्माण में बाधाएं खड़ी करने का काम करते रहे हैं।

CM Yogi ने कहा कि जो राजनीतिक दल आज राम मंदिर के चंदे को मुद्दा बना रहे हैं, उन्होंने कभी मंदिर निर्माण के लिए सहयोग नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का उद्देश्य केवल राजनीतिक लाभ लेना है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “विपक्ष राम मंदिर में चंदे की चोरी का मुद्दा उठा रहा है, जबकि इन्हीं लोगों ने कभी भगवान राम के भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं, अयोध्या में मंदिर निर्माण में बाधाएं डाली थीं और कभी कोई चंदा नहीं दिया।”

CM yogi का यह बयान ऐसे समय आया है जब विधानसभा के मानसून सत्र में राम मंदिर चंदा विवाद समेत कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं।

Also Read: UP विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन हंगामा, सपा विधायकों ने ‘दान पेटी’ लेकर किया प्रदर्शन

Related Posts

गैंगस्टर एक्ट पर हाईकोर्ट सख्त, बहराइच का पूरा केस किया निरस्त

बब्बू शाह की याचिका पर लखनऊ बेंच की टिप्पणी; कोर्ट ने कहा- गैंग चार्ट महज औपचारिकता नहीं, आपराधिक…

यूपी में नौकरी महाभियान का आगाज, 818 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

लखनऊ के लोकभवन में सीएम योगी करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण; सरकार ने अगले छह महीने में एक लाख…

ByBySuramya Post Sep 19, 2026

2027 की तैयारी में सपा सक्रिय, अखिलेश आज एटा-कासगंज नेताओं के साथ करेंगे बैठक

लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष की अध्यक्षता में संगठन और चुनावी तैयारियों पर मंथन; बैठक के बाद दोपहर 1…

ByBySuramya Post Sep 19, 2026

लखनऊ में पंसारी इंडस्ट्रीज के डिपो पर छापा, 2.5 लाख का सामान सीज

‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट नगर में कार्रवाई; लेबलिंग में खामियां मिलने पर एरोमैट पाउडर…

ByBySuramya Post Sep 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top