दिव्यांशी यादव की मौत के बाद छात्रों का प्रदर्शन तेज, देर रात तक पोस्टर-बैनर के साथ परिसर में डटे रहे छात्र

लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में नर्सिंग छात्रों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। छात्र देर रात तक परिसर में धरने पर बैठे रहे और प्रिंसिपल व डीन के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करते नजर आए।
दिव्यांशी यादव की मौत के बाद नर्सिंग छात्रों में नाराजगी बढ़ी है। छात्रों का आरोप है कि संस्थान की व्यवस्थाओं को लेकर उनकी कई चिंताएं हैं, जिन पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। इसी को लेकर छात्रों ने पोस्टर और बैनर के साथ अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारी छात्र प्रिंसिपल और डीन के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। छात्रों ने संस्थान के प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपना मोर्चा खोला है और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
देर रात तक KGMU परिसर में छात्रों का प्रदर्शन चलता रहा। धरने के दूसरे दिन भी छात्रों की संख्या और आक्रोश दोनों बने रहे। मामले को लेकर छात्रों और संस्थान प्रशासन के बीच बातचीत तथा आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
Also Read: दुबग्गा सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर















