• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • ललितपुर में नदी किनारे सज रही थी जुए की फड़, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

ललितपुर में नदी किनारे सज रही थी जुए की फड़, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

सरेआम ताश के पत्तों पर दांव लगाते दिखे लोग, सुनसान इलाके का उठा रहे थे फायदा

ललितपुर, उत्तर प्रदेश। ललितपुर में जुआ खेलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये लगाकर जुआ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह जुए की फड़ शहर के सदर चौकी क्षेत्र में शहजाद नदी के पास सजाई जा रही थी।

बताया जा रहा है कि जुआ चौबयाना-नदीपुरा को जोड़ने वाले शहजाद नदी पुल के पास खेतों में चल रहा था। वायरल वीडियो में कई लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाते और दांव लगाते साफ दिखाई दे रहे हैं।

सुनसान इलाके में खुलेआम जुआ

स्थानीय स्तर पर सामने आए वीडियो के मुताबिक, जुआ खेलने वाले लोग सुनसान इलाके का फायदा उठाकर लंबे समय से इस गतिविधि को अंजाम दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में पुलिस की निगरानी और कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Also Read: रायबरेली में नीलगाय से टकराई कार, टक्कर के बाद लगी भीषण आग; बाल-बाल बचे सवार

Related Posts

देवरिया में शिक्षक पर दो नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप

आरोपी प्राथमिक शिक्षक मैनुल्लाह सिद्दीकी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। स्कूल में…

ByByCrime Desk Oct 13, 2026

कन्नौज में दांत के इलाज के दौरान मरीज की मौत

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का मामला, मृतक के बेटे ने गलत इलाज को बताया मौत की वजह। घटना से…

ByBySuramya Post Oct 13, 2026

लखनऊ में ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन बनेगा आधुनिक ट्रांसपोर्ट और कार्गो हब

कानपुर रोड पर करीब 45 हजार वर्गमीटर में बहुमंजिला स्टेशन विकसित करने का प्रस्ताव। योजना के तहत यात्रियों…

ByBySuramya Post Oct 13, 2026

लखनऊ के स्कूल में छात्रा की बोतल में यूरिन मिलाने का आरोप

इंदिरा नगर के सेंट्रल एकेडमी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा से जुड़ा मामला सामने आया है। स्कूल…

ByByCrime Desk Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top