• Home
  • लीगल
  • हाईकोर्ट के निर्देश के बाद लखनऊ में ट्रैफिक पर सख्ती, 3675 चालान और 59 वाहन सीज

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद लखनऊ में ट्रैफिक पर सख्ती, 3675 चालान और 59 वाहन सीज

पॉलीटेक्निक-चिनहट रूट पर विशेष अभियान; बिना हेलमेट के सबसे ज्यादा चालान, नो-पार्किंग और रॉन्ग साइड पर भी कार्रवाई

विधिक संवाददाता | शुभांकर भानू
लखनऊ: शहर में बढ़ती जाम की समस्या और यातायात नियमों के उल्लंघन पर लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को व्यापक अभियान चलाया। पॉलीटेक्निक, कामता, चिनहट समेत कई प्रमुख इलाकों में कार्रवाई के दौरान 3675 वाहनों के चालान किए गए और 59 वाहन सीज किए गए। यह अभियान खास तौर पर उन स्थानों पर केंद्रित रहा जहां अनधिकृत पार्किंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और सड़क पर सवारी भरने के कारण यातायात प्रभावित होता है।

बिना हेलमेट वालों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई

एक दिन में हुई कार्रवाई में 1665 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने पर किए गए। इसके बाद नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ 1061 चालान काटे गए।

रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर 727, दोषपूर्ण नंबर प्लेट के 268 और बिना बीमा के 265 चालान किए गए। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने के मामले में भी 205 चालान दर्ज किए गए।

पॉलीटेक्निक से चिनहट तक निगरानी

पॉलीटेक्निक से कामता होते हुए चिनहट तक के मार्ग पर हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान ऐसे व्यावसायिक वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है जो सड़क पर खड़े होकर सवारियां भरते हैं।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, अनधिकृत वाहन स्टैंड और सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग भी इस मार्ग पर जाम की प्रमुख वजहों में शामिल हैं। इन्हें हटाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया जा रहा है।

153 स्थानों पर सुधार की जरूरत चिन्हित

यातायात व्यवस्था को केवल चालान के जरिए सुधारने के बजाय पुलिस ने पॉलीटेक्निक-चिनहट रूट और आसपास के प्रमुख मार्गों का संयुक्त निरीक्षण भी कराया है। निरीक्षण में 153 ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां यातायात व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।

इन स्थानों पर सड़क की चौड़ाई, पार्किंग व्यवस्था, वाहन स्टैंड, चौराहों पर यातायात का दबाव और अन्य बाधाओं का आकलन किया गया है। संबंधित विभागों के साथ मिलकर इन बिंदुओं पर समाधान की दिशा में काम किया जा रहा है।

अभियान आगे भी रहेगा जारी

डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के मुताबिक, कार्रवाई केवल 13 अगस्त तक सीमित नहीं रहेगी। डग्गामार वाहनों के साथ रॉन्ग साइड, नो-पार्किंग और सड़क पर सवारी भरने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यातायात पुलिस, थाना पुलिस और परिवहन विभाग समेत अन्य संबंधित विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे। पुलिस ने लोगों से निर्धारित स्थानों से ही सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Also Read: TTFI ने निलंबन पर उठाए सवाल, खेल मंत्रालय से आदेश पर दोबारा विचार की मांग

Related Posts

महोबा में घर में घुसकर परिवार पर हमला, सास-दामाद गंभीर

चरखारी के बम्हौरी कलां गांव में करीब दो दर्जन लोगों पर लाठी-डंडे, रॉड और कुल्हाड़ी से हमला करने…

ByByCrime Desk Sep 14, 2026

सीतापुर हाईवे पर ग्रामीणों का विरोध, रेलिंग लगाने से बढ़ी परेशानी

रामपुर बेहड़ा और सरैया के ग्रामीण बोले- हाईवे पार करने में हो रही दिक्कत, डिवाइडर पर रेलिंग लगाने…

ByBySuramya Post Sep 14, 2026

लखनऊ में बिजली बिल वसूली अभियान, रेजीडेन्सी उपकेंद्र से राजस्व टीम रवाना

उपभोक्ताओं को बकाया बिल की जानकारी देकर समय से भुगतान के लिए किया जाएगा जागरूक, बिजली व्यवस्था मजबूत…

ByBySuramya Post Sep 14, 2026

मड़ियांव में शराब ठेके पर बुजुर्ग पर चाकू से हमला, मचा हड़कंप

लखनऊ में ठेके के पास सरेराह चाकूबाजी से दहशत, खुले में शराबखोरी को लेकर भी उठ रहे सवाल…

ByByCrime Desk Sep 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top