शामली में आधी रात मकान में लगी आग, मां और दो बेटियों की मौत

आग

उत्तर प्रदेश के शाम ली जिले में बुधवार देर रात एक मकान में लगी आग ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बाबरी थाना क्षेत्र के कैड़ी गांव में हुए इस हादसे में एक महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। तीनों घटना के समय घर के अंदर सो रही थीं। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें संभल ने और बाहर निकल ने का मौका नहीं मिल सका।

हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। आग की चपेट में आने से साजिद की पत्नी साजिदा (32), बड़ी बेटी अदन (13) और छोटी बेटी माहिरा (11) गंभीर रूप से झुलस गईं। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घर के एक हिस्से में सो रही थीं मां और दोनों बेटियां

पुलिस के मुताबिक, कैड़ी गांव निवासी साजिद के मकान में बुधवार रात अचानक आग लग गई। उस समय परिवार के सदस्यीय घर में सो रहे थे। मकान के एक हिस्से में साजिदा अपनी दोनों बेटियों के साथ थीं, जबकि दूसरे हिस्से में साजिद और उसके दो अन्य बच्चे सो रहे थे।

आग लगने की सूचना डायल 112 के जरिए बाबरी थाने को दी गई। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आग की लपटें तेज होने के कारण दमकल विभाग को भी बुलाना पड़ा। पुलिस, दमकलकर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

आग की चपेट में आने से साजिदा और उनकी दोनों बेटियां बुरी तरह झुलस गई थीं। तीनों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। हादसे में परिवार के अन्य तीन सदस्यीय सुरक्षित बताए गए हैं।

घटना की जानकारी फैलते ही गांव में शोक का माहौल बन गया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से ग्रामीण स्तब्ध हैं।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी में मकान में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी आग लगने के वास्तविक कारण की पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग किस वजह से लगी और इतनी तेजी से कैसे फैल गई।

रात में परिवार के सोते समय हुआ यह हादसा घरों में बिजली के उपकरणों और वायरिंग की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Also Read: कानपुर की केमिकल फैक्टरी में भीषण आग, 20 से ज्यादा ड्रमों में धमाके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *