लखनऊ। 70वीं यूपी स्टेट स्कूल गेम्स (SGFI) टेबल टेनिस प्रतियोगिता में फ्लोरेसेंस नाइटिंगेल इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम में जगह बनाई है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के पांच खिलाड़ियों का चयन यूपी टीम के लिए हुआ है।

पैसिफिक टेबल टेनिस सेंटर में प्रशिक्षण लेने वाले इन खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया। चयनित खिलाड़ियों में अंडर-14 बालिका वर्ग में आरोही वर्मा, जबकि अंडर-14 बालक वर्ग में आरुष कौर और विराट पांडे शामिल हैं।
वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग में ऋषभ वर्मा और उत्सव सिंह ने अपनी जगह बनाई है। इन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम में किया गया है।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर फ्लोरेसेंस नाइटिंगेल इंटर कॉलेज के विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और कोच ने खुशी जताई। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता उनकी मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन के साथ इन युवा खिलाड़ियों के पास अब बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर होगा।
Also Read: उज्जैन का शाही मस्जिद गिरेगा या नहीं? आज हाईकोर्ट में सुनवाई
























