• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • Monsoon Session से पहले विपक्ष का सरकार पर हमला, महंगाई से कानून-व्यवस्था तक उठाए कई मुद्दे

Monsoon Session से पहले विपक्ष का सरकार पर हमला, महंगाई से कानून-व्यवस्था तक उठाए कई मुद्दे

माता प्रसाद पांडे ने सदन में बिजली, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था पर चर्चा की बात कही, अखिलेश यादव बोले- “चार दिन की सरकार, चार दिन का सत्र”

Image Source: ANI

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले विपक्ष ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि विधानसभा में महंगाई, बिजली, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

माता प्रसाद पांडे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सदन में चोरी, बिजली संकट, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि “एमएसपी के चढ़ावे पर डाका डाला गया है, यह पहला मुद्दा है।”

पप्पू यादव पर हुए हमले के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और इसी वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मानसून सत्र की अवधि को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के कार्यकाल के अब केवल “चार दिन” बचे हैं, इसलिए विधानसभा का मानसून सत्र भी चार दिन का रखा गया है।

मानसून सत्र के दौरान सरकार अनुपूरक बजट समेत कई विधेयक सदन में पेश करेगी, जबकि विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। ऐसे में सदन के भीतर तीखी नोकझोंक होने के आसार हैं।

Also Read: यूपी विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत आज, विपक्ष के निशाने पर सरकार

Related Posts

ललितपुर में 2 किलो 80 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में भेजा गया जेल

सदर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई; चौकी प्रभारी प्रशांत राणा के नेतृत्व में आरोपी दबोचा गया। ललितपुर। ललितपुर जिले…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

उत्तराखंड में बारिश का कहर: 6 नदियां उफान पर, 132 सड़कें बंद; दिल्ली-यूपी में भी बाढ़ का संकट

हरिद्वार के कई घाट जलमग्न, यूपी के 30 गांव बाढ़ से प्रभावित; दिल्ली में नाले में बहा युवक,…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का वेतन बढ़ा, योगी सरकार ने दी मंजूरी

अध्यक्ष का वेतन ₹2.25 लाख और सदस्यों का ₹2.05 लाख प्रतिमाह हुआ, आवास और वाहन सुविधाओं में भी…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने पर झारखंड मंत्री इरफान अंसारी का हमला

कहा- लोकतंत्र में जनसभा रोकना उचित नहीं; यूपी को बताया पेपर लीक का ‘हेडमास्टर’, जेपीएससी मामले पर भी…

ByBySurmya Post Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top