• Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, 12 जिलों में बढ़ाई गई निगरानी

उत्तराखंड में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, 12 जिलों में बढ़ाई गई निगरानी

ऊधम सिंह नगर को छोड़कर पूरे प्रदेश में कम से मध्यम स्तर के अचानक बाढ़ के खतरे की चेतावनी; संवेदनशील इलाकों में प्रशासन अलर्ट

उत्तराखंड में फ्लैश फ्लड का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच अगले 24 घंटे प्रदेश के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। मौसम विभाग ने ऊधम सिंह नगर को छोड़कर 12 जिलों के कुछ हिस्सों में कम से मध्यम स्तर के फ्लैश फ्लड की आशंका जताई है। चेतावनी के बाद शासन ने संबंधित जिलों के प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र को सतर्क कर दिया है।

इन जिलों में खतरे की आशंका

फ्लैश फ्लड रिस्क बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल के कुछ इलाकों में अचानक बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

प्रशासन ने विशेष रूप से नदी-नालों, निचले इलाकों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

जलभराव और भूस्खलन का भी खतरा

लगातार बारिश के कारण निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पैदा होने के साथ पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। भारी बारिश से छोटी जलधाराओं और नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे स्थानीय स्तर पर आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है।

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

नदी-नालों से दूर रहने की अपील

प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान नदी किनारे, पुल-पुलियों और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक तेज बहाव आने की संभावना को देखते हुए लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

साथ ही अनावश्यक यात्रा से बचने और जरूरी यात्रा से पहले मौसम तथा सड़क की स्थिति की जानकारी लेने को कहा गया है। संवेदनशील मार्गों पर भूस्खलन की स्थिति को देखते हुए यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Also Read: अलीगढ़ में फैक्ट्री के ऑफिस से 11.50 लाख रुपये की लूट, पुलिस जांच में जुटी

Related Posts

उत्तराखंड हाईकोर्ट में ऑनलाइन FIR सुविधा पर सुनवाई खत्म

Devbhoomi ऐप के जरिए FIR देखने की प्रक्रिया कोर्ट को बताई गई; फिलहाल सुविधा Android फोन तक सीमित…

उत्तराखंड में H1N1 का बढ़ता प्रकोप, 565 मामले सामने आए

देहरादून में सबसे ज्यादा 372 केस, स्वास्थ्य विभाग ने फ्लू जैसे लक्षण वाले बच्चों को स्कूल न भेजने…

ByBySuramya Post Sep 24, 2026

गणेश विसर्जन पर रोक की मांग, हल्द्वानी में पहाड़ी आर्मी का प्रदर्शन

एसडीएम कार्यालय पहुंचकर संगठन ने धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं का हवाला दिया, सरकार से नीति बनाने की मांग…

ByBySuramya Post Sep 15, 2026

ED रेड के बाद हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के पद

निजी सहायक चंदन सिंह जीना के ठिकाने से 32 लाख कैश, 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां…

ByByब्यूरो Sep 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top