• Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड : एलयूसीसी घोटाले में कार्रवाई तेज, चार सांसदों ने गृह मंत्री से की मुलाकात, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

उत्तराखंड : एलयूसीसी घोटाले में कार्रवाई तेज, चार सांसदों ने गृह मंत्री से की मुलाकात, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

उत्तराखंड में एलयूसीसी चिटफंड घोटाले को लेकर अब कार्रवाई की रफ्तार तेज हो गई है। गुरुवार को उत्तराखंड के चार सांसदों ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

दिल्ली में हुई इस मुलाकात में हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट और टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह शामिल रहे। सांसदों ने गृह मंत्री को बताया कि इस घोटाले में हजारों गरीब और ग्रामीण निवेशकों की मेहनत की कमाई लूट ली गई है।

उन्होंने मांग की कि एलयूसीसी के प्रमोटरों को इंटरपोल की मदद से भारत लाकर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके और उनकी जमा पूंजी वापस हो।

सांसदों ने यह भी बताया कि राज्य सरकार पहले ही इस मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति कर चुकी है। ऐसे आर्थिक अपराधों को सख्त सजा देकर भविष्य में दोहराव रोका जाना आवश्यक है।

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि इस गंभीर आर्थिक अपराध में कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल वित्तीय धोखाधड़ी का नहीं, बल्कि आम जनता के विश्वास का है, जिसे किसी कीमत पर टूटने नहीं दिया जाएगा।

इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने भी गृह मंत्री से अलग मुलाकात कर कार्रवाई की मांग दोहराई।

उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही इस घोटाले की सीबीआई जांच की अनुमति दे चुके हैं। घोटाले से जुड़े आरोपियों में शामिल चेयरमैन जितेंद्र सिंह चिरंजन और दिनेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

Related Posts

रक्षाबंधन से पहले मिठाई फैक्ट्री पर छापा, कीड़ों वाला खोया और गंदे टीनों में मिले रसगुल्ले

बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी में खाद्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में नकली मावा, मिलावटी मिठाइयां और…

ByBySurmya Post Aug 26, 2026

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा को CM धामी ने बताया लोकसंस्कृतिकी पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 500 साल से अधिक पुरानी हिलजात्रा को आस्था, लोकसंस्कृति और कृषि-पशुपालन परंपराओं का…

ByBySurmya Post Aug 25, 2026

रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, उत्तराखंड रोडवेज बसों में दो दिन मुफ्त सफर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड…

ByBySurmya Post Aug 24, 2026

देहरादून से दुनिया तक पहुंचेगा उत्तराखंड का स्थानीय उत्पाद, धामी ने बताया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का लक्ष्य

मुख्यमंत्री धामी बोले- गांवों में बने उत्पादों को दिल्ली-मुंबई से लेकर वैश्विक बाजार तक पहुंचाना लक्ष्य, ‘हाउस ऑफ…

ByBySurmya Post Aug 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top