• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, संसद से लेकर यूपी की राजनीति तक साधा निशाना

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, संसद से लेकर यूपी की राजनीति तक साधा निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया (X) के जरिए तीखा हमला बोला है। अपने लंबे ट्वीट में उन्होंने संसद के मानसून सत्र में विपक्ष के रवैये, कांग्रेस-सपा के संबंधों और उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर कई सवाल उठाए।

राजभर ने अखिलेश यादव से अपील की कि वे अपने सांसदों को संसद की कार्यवाही चलने देने के लिए कहें। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जिक्र करते हुए तंज कसा कि अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस का प्रभाव बढ़ता दिखाई दे रहा है और सपा को इस पर विचार करना चाहिए।

अपने ट्वीट में राजभर ने अखिलेश यादव की राजनीतिक रणनीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केवल विरोध और राजनीतिक ड्रामे की बजाय जनता के मुद्दों पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जनता की समस्याओं पर ध्यान देने की भी सलाह दी।

ट्वीट के अंत में ओम प्रकाश राजभर ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि अखिलेश यादव को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लेना चाहिए कि राहुल गांधी अब उनके “ब्लॉक के बड़े भैया” हैं। राजभर की इस टिप्पणी को लेकर प्रदेश की सियासत में नई बहस छिड़ गई है।

Also Read: मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक

Related Posts

ललितपुर में 2 किलो 80 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में भेजा गया जेल

सदर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई; चौकी प्रभारी प्रशांत राणा के नेतृत्व में आरोपी दबोचा गया। ललितपुर। ललितपुर जिले…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

उत्तराखंड में बारिश का कहर: 6 नदियां उफान पर, 132 सड़कें बंद; दिल्ली-यूपी में भी बाढ़ का संकट

हरिद्वार के कई घाट जलमग्न, यूपी के 30 गांव बाढ़ से प्रभावित; दिल्ली में नाले में बहा युवक,…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का वेतन बढ़ा, योगी सरकार ने दी मंजूरी

अध्यक्ष का वेतन ₹2.25 लाख और सदस्यों का ₹2.05 लाख प्रतिमाह हुआ, आवास और वाहन सुविधाओं में भी…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने पर झारखंड मंत्री इरफान अंसारी का हमला

कहा- लोकतंत्र में जनसभा रोकना उचित नहीं; यूपी को बताया पेपर लीक का ‘हेडमास्टर’, जेपीएससी मामले पर भी…

ByBySurmya Post Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top