• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: सोलर पंप पर 90% तक सब्सिडी, जल्द करें आवेदन

किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: सोलर पंप पर 90% तक सब्सिडी, जल्द करें आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है। अब लघु और सीमांत किसानों को सोलर पंप सिर्फ 10% कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि शेष 90% लागत सरकार वहन करेगी। वहीं, बड़े किसानों को 80% तक अनुदान मिलेगा। यह प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इसे कैबिनेट में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि यह कदम आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखकर भी अहम है।

प्रदेश के करीब 238.22 लाख किसानों में से 93% लघु एवं सीमांत किसान हैं। सरकार की योजना है कि कृषि में बिजली और डीजल पर निर्भरता घटाई जाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों को कम लागत में अधिक लाभ मिल सके। दो से लेकर 10 हार्स पावर तक के सोलर पंपों से सिंचाई को बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्तमान में 60% सब्सिडी दी जा रही है, जिसे अब बढ़ाकर लघु किसानों के लिए 90% और बड़े किसानों के लिए 80% करने का प्रस्ताव है।

यह योजना प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) के तहत चलाई जाएगी। किसानों को सोलर पंप के लिए खुद बोरिंग करानी होगी, जबकि मोटर और सोलर पैनल सरकार द्वारा चयनित वेंडर कंपनी से लगाए जाएंगे। दो हार्स पावर के पंप की अनुमानित लागत 1.80 लाख रुपये और पांच हार्स पावर पंप की लागत करीब 4.80 लाख रुपये है।

वर्ष 2025-26 का लक्ष्य: 45,000 सोलर पंप
राज्य में 2017-18 से 2024-25 तक पीएम-कुसुम योजना के तहत 79,516 सोलर पंप लगाए जा चुके हैं। आने वाले वर्ष 2025-26 के लिए 45,000 नए सोलर पंप लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में राज्य की 70% कृषि भूमि की सिंचाई भूजल से होती है, ऐसे में सोलर पंप एक सशक्त विकल्प के रूप में उभर रहे हैं।

पंजीकरण कैसे करें?
किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर पीएम-कुसुम योजना के सेक्शन में पंजीकरण करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद “पहले आओ, पहले पाओ” या लॉटरी के माध्यम से सोलर पंप का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए जिला और राज्य स्तर पर चयन समिति का गठन भी किया जाएगा।

Related Posts

ई-रिक्शों की बढ़ती संख्या पर लखनऊ हाईकोर्ट सख्त

हाईकोर्ट ने शहर में ई-रिक्शों की संख्या बढ़ने से पैदा हो रही ट्रैफिक समस्या पर चिंता जताई। कोर्ट…

ByByShubhankar Bhanu Aug 26, 2026

यूपी में आज बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में गरज-चमक के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 26 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।…

ByBySurmya Post Aug 26, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 30 बैंक लॉकरों का फोरेंसिक सत्यापन, SIT डिजिटल सबूत जुटाने में जुटी

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच अब बैंक लॉकरों में रखी वस्तुओं के भौतिक सत्यापन…

ByBySurmya Post Aug 26, 2026

झांसी हादसे में अबान की कार को लेकर नया खुलासा

हाईवे की कंक्रीट बैरियर से टकराने के बाद करीब 10 फीट उछली थी कार; जांच में वाहन की…

ByBySurmya Post Aug 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top