• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • गुडंबा में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से 42 लाख की चोरी, सीसीटीवी में दीवार फांदता दिखा चोर

गुडंबा में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से 42 लाख की चोरी, सीसीटीवी में दीवार फांदता दिखा चोर

राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के आदिल नगर में चोरों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर पर धावा बोलकर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। बदमाश घर से करीब दो लाख रुपये नकद और 42 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के समय पूरा परिवार वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए गोरखपुर गया हुआ था।

आदिल नगर निवासी मोहम्मद अकबर अली सीतापुर के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। वे अपने पिता असगर अली (सेवानिवृत्त शिक्षक), मां जन्नतुल निशा, पत्नी तमन्ना, बहन आफरीन बानो और बहनोई डॉ. सईद के साथ रहते हैं। 23 अक्तूबर को अकबर अली अपनी पत्नी के साथ गोरखपुर एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जबकि उनके पिता, मां, बहन और बहनोई बसहा स्थित अपने दूसरे घर चले गए थे। 26 अक्तूबर को डॉ. सईद घर देखने आए तो सब कुछ सामान्य था, लेकिन 29 अक्तूबर की शाम करीब 7:30 बजे जब अकबर अली अपनी पत्नी के साथ लौटे, तो उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले टूटे पड़े हैं। अलमारियों के लॉकर भी तोड़े गए थे और उनमें रखी नकदी तथा जेवरात गायब थे।

अकबर अली ने बताया कि जनवरी महीने में उनकी और उनकी बहन की शादी हुई थी। घर में मां के पुश्तैनी जेवरों के अलावा पत्नी और बहन के सभी सोने-चांदी के गहने रखे हुए थे, जिन्हें चोर उठा ले गए। चोरी हुए आभूषणों की कीमत लगभग 40 लाख रुपये और नकदी करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।

पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक घर की दीवार फांदकर अंदर जाता हुआ दिखाई दिया है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर टेढ़ी पुलिया चौकी इंचार्ज अर्पित गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित की तहरीर पर गुडंबा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है।

Related Posts

ललितपुर में 2 किलो 80 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में भेजा गया जेल

सदर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई; चौकी प्रभारी प्रशांत राणा के नेतृत्व में आरोपी दबोचा गया। ललितपुर। ललितपुर जिले…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

उत्तराखंड में बारिश का कहर: 6 नदियां उफान पर, 132 सड़कें बंद; दिल्ली-यूपी में भी बाढ़ का संकट

हरिद्वार के कई घाट जलमग्न, यूपी के 30 गांव बाढ़ से प्रभावित; दिल्ली में नाले में बहा युवक,…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का वेतन बढ़ा, योगी सरकार ने दी मंजूरी

अध्यक्ष का वेतन ₹2.25 लाख और सदस्यों का ₹2.05 लाख प्रतिमाह हुआ, आवास और वाहन सुविधाओं में भी…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने पर झारखंड मंत्री इरफान अंसारी का हमला

कहा- लोकतंत्र में जनसभा रोकना उचित नहीं; यूपी को बताया पेपर लीक का ‘हेडमास्टर’, जेपीएससी मामले पर भी…

ByBySurmya Post Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top