• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी का मामला: सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले – “ऐसी बात कोई पागल ही कह सकता है

डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी का मामला: सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले – “ऐसी बात कोई पागल ही कह सकता है

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मौलाना साजिद के खिलाफ लखनऊ के विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के अनुसार, सपा कार्यकर्ता प्रवेश यादव की शिकायत पर मौलाना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। तहरीर में कहा गया है कि मौलाना साजिद ने टीवी चैनल, सार्वजनिक मंच और मीडिया में डिंपल यादव को लेकर आपत्तिजनक, अभद्र, भड़काऊ और स्त्री विरोधी बयान दिया, जिससे एक महिला के सम्मान को ठेस पहुंची और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस मामले पर अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने कहा, “डिंपल यादव देश की महिलाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। मौलाना द्वारा दिया गया बयान बेहद घटिया और निंदनीय है। इस तरह की बात कोई मानसिक रूप से असंतुलित या पागल व्यक्ति ही कर सकता है।”

Related Posts

झांसी हादसे में अबान की कार को लेकर नया खुलासा

हाईवे की कंक्रीट बैरियर से टकराने के बाद करीब 10 फीट उछली थी कार; जांच में वाहन की…

ByBySurmya Post Aug 26, 2026

बदायूं आंबेडकर प्रतिमा विवाद पर मायावती की अपील

बसपा प्रमुख ने तनाव का शांतिपूर्ण समाधान निकालने की मांग की, कहा- संविधान सभी धर्मों की मान्यताओं और…

ByBySurmya Post Aug 26, 2026

यूपी में 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र, 6 महीने में 1 लाख और नौकरियां

लखनऊ में कृषि विभाग और मंडी परिषद के चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने पारदर्शी भर्ती…

ByBySurmya Post Aug 25, 2026

अंबेडकरनगर में बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद

25 अगस्त को सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश; बच्चों को घर से बाहर…

ByBySurmya Post Aug 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top