नगर निगम के ठेकेदार की लापरवाही से 500 घरों में छाया अंधेरा

राजधानी में शारदीय नवरात्र के पहले ही दिन नगर निगम के ठेकेदार की मनमानी से अलीगंज कॉलोनी के लगभग 500 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिस समय श्रद्धालु मां भगवती की पूजा-अर्चना और भजन में लीन थे, उसी दौरान पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया।

दरअसल, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे नगर निगम के ठेकेदार ने पुरनिया उपकेंद्र क्षेत्र में नाले का निर्माण शुरू करने के लिए बिना उपखंड अधिकारी और जूनियर इंजीनियर को सूचना दिए खुदाई शुरू कर दी। इस दौरान 11,000 वोल्ट की भूमिगत विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके चलते कॉलोनी के सेक्टर-एच का बड़ा हिस्सा बिजली संकट की चपेट में आ गया।

जूनियर इंजीनियर पंकज ने बताया कि जिलाधिकारी के स्पष्ट आदेश के बावजूद सूचना दिए बिना की गई खुदाई को लेकर अलीगंज थाने में ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। साथ ही क्षतिग्रस्त केबल की भरपाई का खर्च भी ठेकेदार से वसूला जाएगा।

Related Posts

महोबा में घर में घुसकर परिवार पर हमला, सास-दामाद गंभीर

चरखारी के बम्हौरी कलां गांव में करीब दो दर्जन लोगों पर लाठी-डंडे, रॉड और कुल्हाड़ी से हमला करने…

ByByCrime Desk Sep 14, 2026

सीतापुर हाईवे पर ग्रामीणों का विरोध, रेलिंग लगाने से बढ़ी परेशानी

रामपुर बेहड़ा और सरैया के ग्रामीण बोले- हाईवे पार करने में हो रही दिक्कत, डिवाइडर पर रेलिंग लगाने…

ByBySuramya Post Sep 14, 2026

लखनऊ में बिजली बिल वसूली अभियान, रेजीडेन्सी उपकेंद्र से राजस्व टीम रवाना

उपभोक्ताओं को बकाया बिल की जानकारी देकर समय से भुगतान के लिए किया जाएगा जागरूक, बिजली व्यवस्था मजबूत…

ByBySuramya Post Sep 14, 2026

मड़ियांव में शराब ठेके पर बुजुर्ग पर चाकू से हमला, मचा हड़कंप

लखनऊ में ठेके के पास सरेराह चाकूबाजी से दहशत, खुले में शराबखोरी को लेकर भी उठ रहे सवाल…

ByByCrime Desk Sep 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top