• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • प्रदेश में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट संभव; मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी

प्रदेश में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट संभव; मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी

प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने के चलते अगले दो दिनों तक कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसकने और भौगोलिक परिस्थितियों के असर से बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बीते 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा कासगंज के सहवर में 133 मिमी, कन्नौज के छिबरामऊ में 127 मिमी, और कानपुर में 111 मिमी रिकॉर्ड की गई। विभाग ने रविवार और सोमवार को तराई और दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान जताया है, जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

शनिवार को राजधानी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार और सोमवार को भी राजधानी लखनऊ समेत कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। यह बारिश का सिलसिला अगले 4–5 दिन तक जारी रह सकता है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश और अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को लखनऊ में औसतन 3.2 मिमी बारिश हुई। अधिकतम तापमान 33.3°C और न्यूनतम तापमान 27.1°C दर्ज किया गया। रविवार को कहीं रुक-रुक कर, तो कहीं तेज बारिश हो सकती है।

Related Posts

आर्य समाज का विवाह प्रमाणपत्र अकेले पर्याप्त नहीं, हाईकोर्ट ने SSB अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द की

हिंदू विवाह के लिए जरूरी संस्कारों का प्रमाण होना चाहिए; रोहित पांडेय ने वैवाहिक स्थिति छिपाने के आरोप…

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव, उसी दिन आएगा रिजल्ट

29 सितंबर से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया; 6 अक्टूबर तक नामांकन, 7 को जांच और 9 अक्टूबर तक…

ByBySuramya Post Sep 22, 2026

दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप, आरोपी आसिफ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

कालकाजी मंदिर के पास खुद को पुलिसकर्मी बताकर तीन युवकों ने 17 वर्षीय लड़की को धमकाया; पुलिस ने…

ByBySuramya Post Sep 22, 2026

मलिहाबाद में सांड़ के हमले से किसान की मौत, बाग में मिला खून से लथपथ शव

गढ़ी संजर खां गांव में पशुओं को चराने गए थे राजकुमार मौर्य; ग्रामीणों ने आवारा पशुओं की समस्या…

ByBySuramya Post Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top