• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • फर्रुखाबाद में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद फरार हुए हमलावर

फर्रुखाबाद में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद फरार हुए हमलावर

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी अरुण हुड्डा के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, अरुण हुड्डा अपनी पत्नी और बच्चे के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। आगरा की ओर जाते समय उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे छोड़कर रास्ते में एक दुकान पर बच्चे के लिए सामान खरीदने के लिए वाहन रोका।

इसी दौरान कार सवार अज्ञात हमलावर मौके पर पहुंचे और अरुण पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में गंभीर रूप से घायल अरुण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है.

Also Read: मेरठ में अवैध संबंध और बीमा की रकम के लिए पति को सांप से कटवाकर मारने का आरोप

Related Posts

ई-रिक्शों की बढ़ती संख्या पर लखनऊ हाईकोर्ट सख्त

हाईकोर्ट ने शहर में ई-रिक्शों की संख्या बढ़ने से पैदा हो रही ट्रैफिक समस्या पर चिंता जताई। कोर्ट…

ByByShubhankar Bhanu Aug 26, 2026

यूपी में आज बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में गरज-चमक के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 26 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।…

ByBySurmya Post Aug 26, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 30 बैंक लॉकरों का फोरेंसिक सत्यापन, SIT डिजिटल सबूत जुटाने में जुटी

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच अब बैंक लॉकरों में रखी वस्तुओं के भौतिक सत्यापन…

ByBySurmya Post Aug 26, 2026

झांसी हादसे में अबान की कार को लेकर नया खुलासा

हाईवे की कंक्रीट बैरियर से टकराने के बाद करीब 10 फीट उछली थी कार; जांच में वाहन की…

ByBySurmya Post Aug 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top