• Home
  • उत्तराखंड
  • बदरीनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे? बसंत पंचमी पर 23 जनवरी को होगी तिथि की घोषणा

बदरीनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे? बसंत पंचमी पर 23 जनवरी को होगी तिथि की घोषणा

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि इस वर्ष परंपरा के अनुसार बसंत पंचमी, शुक्रवार 23 जनवरी को तय की जाएगी। यह महत्वपूर्ण निर्णय उत्तराखंड के नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राजदरबार में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लिया जाएगा।

बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि कपाट खुलने की तिथि निर्धारित करने और आगामी चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तिथियों की घोषणा के बाद चारधाम यात्रा से जुड़ी कार्ययोजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के अनुसार, 23 जनवरी की सुबह 10:30 बजे से नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राजमहल में धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ होंगे, जिनके बाद बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

हर वर्ष की तरह इस बार भी परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार तिथि तय की जाएगी, जिसका इंतजार देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु बेसब्री से कर रहे हैं।

Related Posts

रक्षाबंधन से पहले मिठाई फैक्ट्री पर छापा, कीड़ों वाला खोया और गंदे टीनों में मिले रसगुल्ले

बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी में खाद्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में नकली मावा, मिलावटी मिठाइयां और…

ByBySurmya Post Aug 26, 2026

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा को CM धामी ने बताया लोकसंस्कृतिकी पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 500 साल से अधिक पुरानी हिलजात्रा को आस्था, लोकसंस्कृति और कृषि-पशुपालन परंपराओं का…

ByBySurmya Post Aug 25, 2026

रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, उत्तराखंड रोडवेज बसों में दो दिन मुफ्त सफर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड…

ByBySurmya Post Aug 24, 2026

देहरादून से दुनिया तक पहुंचेगा उत्तराखंड का स्थानीय उत्पाद, धामी ने बताया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का लक्ष्य

मुख्यमंत्री धामी बोले- गांवों में बने उत्पादों को दिल्ली-मुंबई से लेकर वैश्विक बाजार तक पहुंचाना लक्ष्य, ‘हाउस ऑफ…

ByBySurmya Post Aug 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top