• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • मायावती का ऐलान : “कोई कसर नहीं छोड़ूंगी, यूपी में बनेगी पांचवीं बार बसपा सरकार”

मायावती का ऐलान : “कोई कसर नहीं छोड़ूंगी, यूपी में बनेगी पांचवीं बार बसपा सरकार”

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बसपा प्रदेश में 2027 में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। लखनऊ में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि “मैं वादा करती हूं कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी। जनता का जो उत्साह आज दिखाई दे रहा है, उससे साफ है कि यूपी में परिवर्तन तय है।”

उन्होंने मंच से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की जमकर तारीफ की। मायावती ने कहा कि “आकाश बसपा का जनाधार बढ़ाने के लिए मेरे दिशानिर्देशन में लगातार प्रयास कर रहे हैं। यह अच्छी बात है कि उन्हें कार्यकर्ताओं और समर्थकों का पूरा सहयोग मिल रहा है। मैं सभी समर्थकों से अपील करती हूं कि वे हर परिस्थिति में आकाश आनंद का पूरा समर्थन करें।”

मायावती ने अन्य राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा की रैली में लोग पैसे लेकर नहीं आते। उन्होंने कहा, “इस रैली में किसी को पैसे देकर नहीं बुलाया गया है। लोग अपनी मेहनत की कमाई खर्च कर यहां आए हैं। यही बसपा की असली ताकत है।”

उन्होंने दावा किया कि इस रैली ने अब तक प्रदेश में हुई सभी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मायावती ने कहा कि जनता का जो उत्साह और समर्थन मिला है, वह संकेत है कि आने वाले चुनाव में बसपा एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी।

बसपा सुप्रीमो ने अंत में कहा, “हमारा लक्ष्य केवल सत्ता में आना नहीं है, बल्कि समाज के हर कमजोर वर्ग, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और गरीब के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना है। मैं अपने अनुभव और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर कह सकती हूं कि बसपा फिर से यूपी में अपनी पांचवीं सरकार बनाएगी।”

Related Posts

ललितपुर में एंबुलेंस से चोरी हुईं 14 बकरियां, चार गिरफ्तार

CCTV से खुला मामला, पुलिस ने 10 बकरियां और वारदात में इस्तेमाल एंबुलेंस बरामद की ललितपुर। उत्तर प्रदेश…

ByBySuramya Post Sep 3, 2026

फतेहपुर में ससुरालियों पर बांके से हमला, आरोपी की मौत

बीकमपुर गांव में सोते समय पांच लोगों पर किया हमला, पत्नी के मायके में रहने से नाराज था…

ByBySuramya Post Sep 3, 2026

यूपी को ग्लोबल टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी तेज, नोएडा में होगा रोड शो

UP TEX-2026 के जरिए निवेश और उद्योग की संभावनाओं पर फोकस, 8-9 सितंबर को लखनऊ में मुख्य सम्मेलन…

ByBySuramya Post Sep 3, 2026

फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों को राहत, मथुरा को ₹1,051 करोड़ की सौगात

सीएम योगी आज दो जिलों के दौरे पर, 1,000 परिवारों को राहत सामग्री और 229 विकास परियोजनाओं का…

ByBySuramya Post Sep 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top