• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को सौंपीं अपने घर की चाबियां, खुशी से झूम उठे आवंटी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को सौंपीं अपने घर की चाबियां, खुशी से झूम उठे आवंटी

लखनऊ के डालीबाग स्थित जियामऊ के एकता वन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने आवंटियों को फ्लैट की चाबियां सौंपकर उन्हें घर का मालिक बनने का सौभाग्य प्रदान किया।

अपने नए घर की चाबी पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रयागराज की रहने वाली शिखा अग्रवाल ने कहा, “मैं पिछले 12 साल से लखनऊ में रह रही हूं और हमेशा चाहती थी कि यहां मेरा अपना घर हो। छोटी नौकरी के कारण यह सपना अधूरा रह गया था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी जी की पहल से अब यह सपना पूरा हो गया है। अब मैं अपने माता-पिता के साथ अपने घर में रह सकूंगी।”

वहीं, एक अन्य लाभार्थी तारा देवी ने भावुक होते हुए कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कृपा से आज हमारे सिर पर अपनी छत है। इसके लिए हम उनके आभारी हैं।”

Related Posts

ललितपुर में 2 किलो 80 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में भेजा गया जेल

सदर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई; चौकी प्रभारी प्रशांत राणा के नेतृत्व में आरोपी दबोचा गया। ललितपुर। ललितपुर जिले…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

उत्तराखंड में बारिश का कहर: 6 नदियां उफान पर, 132 सड़कें बंद; दिल्ली-यूपी में भी बाढ़ का संकट

हरिद्वार के कई घाट जलमग्न, यूपी के 30 गांव बाढ़ से प्रभावित; दिल्ली में नाले में बहा युवक,…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का वेतन बढ़ा, योगी सरकार ने दी मंजूरी

अध्यक्ष का वेतन ₹2.25 लाख और सदस्यों का ₹2.05 लाख प्रतिमाह हुआ, आवास और वाहन सुविधाओं में भी…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने पर झारखंड मंत्री इरफान अंसारी का हमला

कहा- लोकतंत्र में जनसभा रोकना उचित नहीं; यूपी को बताया पेपर लीक का ‘हेडमास्टर’, जेपीएससी मामले पर भी…

ByBySurmya Post Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top