• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • यूपी विधानसभा में 24 घंटे का ऐतिहासिक सत्र, विज़न डॉक्यूमेंट-2047 पर निरंतर बहस

यूपी विधानसभा में 24 घंटे का ऐतिहासिक सत्र, विज़न डॉक्यूमेंट-2047 पर निरंतर बहस

यूपी विधानसभा में आज एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनने जा रहा है। 13 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुई 24 घंटे की विशेष बैठक 14 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे तक लगातार चलेगी। इस दौरान “विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047” थीम पर विज़न डॉक्यूमेंट-2047 पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा में चर्चा की शुरुआत करेंगे, जबकि विधान परिषद में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहला वक्तव्य देंगे। सदस्यों से अपेक्षा की गई है कि वे 2047 तक यूपी के विकास की अपनी दृष्टि, आवश्यक कार्य और अपेक्षित बदलावों पर विचार रखें। मंत्रियों के लिए भी चर्चा में भाग लेने का समय निर्धारित कर दिया गया है।

सपा ने इस चर्चा को लेकर अपनी रणनीति बनाई है। पार्टी का कहना है कि वे सदन में मौजूद रहकर भाजपा के “झूठे वादों” का पर्दाफाश करेंगे। विधायक आरके वर्मा ने सवाल उठाए कि क्या काला धन वापस आया, हर खाते में 15 लाख पहुंचे, दो करोड़ लोगों को रोजगार मिला, नोटबंदी के लाभ क्या रहे और किसानों की आय दोगुनी करने के वादे का क्या हुआ। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने इसे “अनावश्यक चर्चा” बताते हुए कहा कि रणनीति बुधवार सुबह 10 बजे की बैठक में तय की जाएगी।

इस 24 घंटे चलने वाले सदन में मंत्रियों की निरंतर मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार शाम 6 बजे से गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए 28 मंत्रियों का रोस्टर जारी किया गया है। सबसे ज्यादा आठ मंत्री तड़के 3 बजे से 6 बजे के बीच ड्यूटी पर रहेंगे। छह शिफ्टों में काम बंटा है—एक शिफ्ट 2 घंटे की और बाकी 3 घंटे की होंगी।

मंत्रियों की शिफ्ट का विवरण:

  • बुधवार 6–9 बजे शाम: लक्ष्मी नारायण चौधरी, राकेश सचान, नितिन अग्रवाल, विजय लक्ष्मी गौतम
  • रात 9–12 बजे: योगेंद्र उपाध्याय, कपिल देव अग्रवाल, सतीश चंद्र शर्मा
  • रात 12–तड़के 3 बजे: अनिल कुमार, दयाशंकर सिंह, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, बृजेश सिंह
  • तड़के 3–सुबह 6 बजे: अनिल राजभर, गिरीश चंद्र यादव, बलदेव सिंह औलख, दिनेश खटिक, संजीव गोंड, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, केपी मलिक
  • सुबह 6–9 बजे: जयवीर सिंह, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, संदीप सिंह, रवींद्र जायसवाल, सोमेंद्र तोमर
  • सुबह 9–11 बजे: सूर्य प्रताप शाही, संजय सिंह निषाद, गुलाब देवी, रजनी तिवारी

Related Posts

महोबा में घर में घुसकर परिवार पर हमला, सास-दामाद गंभीर

चरखारी के बम्हौरी कलां गांव में करीब दो दर्जन लोगों पर लाठी-डंडे, रॉड और कुल्हाड़ी से हमला करने…

ByByCrime Desk Sep 14, 2026

सीतापुर हाईवे पर ग्रामीणों का विरोध, रेलिंग लगाने से बढ़ी परेशानी

रामपुर बेहड़ा और सरैया के ग्रामीण बोले- हाईवे पार करने में हो रही दिक्कत, डिवाइडर पर रेलिंग लगाने…

ByBySuramya Post Sep 14, 2026

लखनऊ में बिजली बिल वसूली अभियान, रेजीडेन्सी उपकेंद्र से राजस्व टीम रवाना

उपभोक्ताओं को बकाया बिल की जानकारी देकर समय से भुगतान के लिए किया जाएगा जागरूक, बिजली व्यवस्था मजबूत…

ByBySuramya Post Sep 14, 2026

मड़ियांव में शराब ठेके पर बुजुर्ग पर चाकू से हमला, मचा हड़कंप

लखनऊ में ठेके के पास सरेराह चाकूबाजी से दहशत, खुले में शराबखोरी को लेकर भी उठ रहे सवाल…

ByByCrime Desk Sep 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top