रेलकर्मियों को हिंदी शब्द सिंधु कोश के उपयोग की सलाह

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में गुरुवार को डीआरएम गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी भुवनेश सिंह ने सुझाव दिया कि राजभाषा में कार्य को सरल और सहज बनाने के लिए हिंदी शब्द सिंधु कोश का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्यालयीन कार्य हिंदी या द्विभाषी रूप में ही संपन्न किए जाने चाहिए।

बैठक में मंडल के विभिन्न कार्यालयों और स्टेशनों पर हिंदी के प्रयोग तथा उसकी प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर डीआरएम ने कहा कि लखनऊ मंडल राजभाषा के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में लगातार सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है।

बैठक के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (ऐशबाग) डॉ. दीक्षा चौधरी ने हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम विषय पर जानकारी दी, जबकि राजभाषा अधिकारी उमेश कुमार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली और यूनिवर्सल पेंशन योजना पर व्याख्यान प्रस्तुत किया

Related Posts

आर्य समाज का विवाह प्रमाणपत्र अकेले पर्याप्त नहीं, हाईकोर्ट ने SSB अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द की

हिंदू विवाह के लिए जरूरी संस्कारों का प्रमाण होना चाहिए; रोहित पांडेय ने वैवाहिक स्थिति छिपाने के आरोप…

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव, उसी दिन आएगा रिजल्ट

29 सितंबर से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया; 6 अक्टूबर तक नामांकन, 7 को जांच और 9 अक्टूबर तक…

ByBySuramya Post Sep 22, 2026

दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप, आरोपी आसिफ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

कालकाजी मंदिर के पास खुद को पुलिसकर्मी बताकर तीन युवकों ने 17 वर्षीय लड़की को धमकाया; पुलिस ने…

ByBySuramya Post Sep 22, 2026

मलिहाबाद में सांड़ के हमले से किसान की मौत, बाग में मिला खून से लथपथ शव

गढ़ी संजर खां गांव में पशुओं को चराने गए थे राजकुमार मौर्य; ग्रामीणों ने आवारा पशुओं की समस्या…

ByBySuramya Post Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top