• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो संकट: 41 उड़ानें रद्द, 12 हजार से अधिक यात्री प्रभावित; 1420 ने टिकट कराया कैंसिल

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो संकट: 41 उड़ानें रद्द, 12 हजार से अधिक यात्री प्रभावित; 1420 ने टिकट कराया कैंसिल

लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइन की अव्यवस्था और उड़ानों में भारी गड़बड़ी शनिवार को भी जारी रही। एयरलाइन ने 41 उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे 1420 यात्रियों ने अपने टिकट रद्द कराए। वहीं, उड़ान संचालन प्रभावित होने से 12 हजार से अधिक यात्री और उनके परिजन पूरे दिन परेशान रहे

हवाई अड्डे पर आगमन से लेकर प्रस्थान टर्मिनल तक अव्यवस्था का माहौल रहा। इंडिगो के काउंटरों पर लंबी कतारें लगी रहीं और यात्रियों को समय पर जानकारी न मिलने से नाराजगी बढ़ती गई। DGCA द्वारा पायलटों की ड्यूटी नियमों पर जारी नए निर्देशों पर इंडिगो प्रबंधन की आपत्तियों के कारण देशभर में हजारों उड़ानें संचालित नहीं की गईं। इसी के चलते लखनऊ में 21 आगमन और 20 प्रस्थान वाली उड़ानें रद्द रहीं।

उड़ानों में देरी से बढ़ी यात्रियों की परेशानी

इंडिगो की दिल्ली-लखनऊ रूट की दो उड़ानें पटना और कोलकाता डायवर्ट करनी पड़ीं।

  • फ्लाइट 6E-2107 को पटना
  • फ्लाइट 6E-6350 को कोलकाता भेजा गया

वहीं, उड़ान 6E-6614 ढाई घंटे देर से पहुंची, जबकि 6E-6615 को सवा दो घंटे बाद उड़ान भरनी पड़ी।मुंबई और बंगलूरू रूट की कई उड़ानें भी 1 से 3 घंटे तक विलंबित रहीं।

प्रमुख रद्द उड़ानें

  • 6E-758 : लखनऊ–दिल्ली
  • AI-1824 : लखनऊ–दिल्ली
  • 6E-515 : लखनऊ–देहरादून
  • 6E-6222 : लखनऊ–मुंबई
  • 6E-435 : लखनऊ–बंगलूरू
  • 6E-518 : लखनऊ–चेन्नई
  • 6E-6552 : लखनऊ–चंडीगढ़
  • 6E-118 : लखनऊ–पुणे
  • 6E-6469 : लखनऊ–कोलकाता
  • 6E-6166 : लखनऊ–हैदराबाद
  • 6E-2108 : लखनऊ–हैदराबाद
  • 6E-146 : लखनऊ–गुवाहाटी
  • 6E-608 : हैदराबाद–लखनऊ

Related Posts

ई-रिक्शों की बढ़ती संख्या पर लखनऊ हाईकोर्ट सख्त

हाईकोर्ट ने शहर में ई-रिक्शों की संख्या बढ़ने से पैदा हो रही ट्रैफिक समस्या पर चिंता जताई। कोर्ट…

ByByShubhankar Bhanu Aug 26, 2026

यूपी में आज बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में गरज-चमक के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 26 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।…

ByBySurmya Post Aug 26, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 30 बैंक लॉकरों का फोरेंसिक सत्यापन, SIT डिजिटल सबूत जुटाने में जुटी

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच अब बैंक लॉकरों में रखी वस्तुओं के भौतिक सत्यापन…

ByBySurmya Post Aug 26, 2026

झांसी हादसे में अबान की कार को लेकर नया खुलासा

हाईवे की कंक्रीट बैरियर से टकराने के बाद करीब 10 फीट उछली थी कार; जांच में वाहन की…

ByBySurmya Post Aug 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top