• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ: चेहल्लुम और 15 अगस्त पर कल बदलेंगे शहर के यातायात के रास्ते, कई मार्गों पर नो-एंट्री लागू

लखनऊ: चेहल्लुम और 15 अगस्त पर कल बदलेंगे शहर के यातायात के रास्ते, कई मार्गों पर नो-एंट्री लागू

चन्द्रदर्शन के अनुसार इस्लामी माह सफर की 20वीं तारीख को, बृहस्पतिवार को हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की कर्बला में शहादत के 40 दिन पूरे होने पर चेहल्लुम का जुलूस निकाला जाएगा। दोपहर 1 बजे इमामबाड़ा नाजिम साहब से शुरू होकर यह जुलूस विक्टोरिया स्ट्रीट, अकबरी गेट, नक्खास तिराहा, बिल्लौचपुरा तिराहा, थाना चौक, सुन्नी इंटर कॉलेज हैदरगंज, बुलाकी अड्डा तिराहा, मिल एरिया चौकी, एवरेडी तिराहा होते हुए कर्बला तालकटोरा तक पहुंचेगा। इस दौरान 14 मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा और जुलूस मार्ग पर सभी तरह के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होगी।

चेहल्लुम के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

  1. टूड़ियागंज तिराहा से नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहा की ओर यातायात बंद रहेगा। वाहन गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, सआदतगंज होकर जाएंगे।
  2. कमला नेहरू क्रॉसिंग (मेडिकल क्रॉस) से नक्खास और टूड़ियागंज तिराहा की ओर वाहनों का प्रवेश बंद। यातायात मेडिकल कॉलेज, चौक होकर जाएगा।
  3. रकाबगंज पुल चौराहे से नक्खास की ओर जाने वाले वाहन मेडिकल कॉलेज या नाका की ओर भेजे जाएंगे।
  4. नक्खास तिराहा से टूड़ियागंज की ओर यातायात बंद, वाहन रकाबगंज पुल होकर जाएंगे।
  5. हैदरगंज तिराहा से नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहा की ओर यातायात प्रतिबंधित, वाहन ऐशबाग होकर जाएंगे।
  6. बुलाकी अड्डा तिराहा से हैदरगंज या मिल एरिया तिराहा की ओर यातायात बंद, वाहन टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम होकर जाएंगे।
  7. मिल एरिया तिराहा से बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहा की ओर यातायात प्रतिबंधित, वाहन राजाजीपुरम होकर जाएंगे।
  8. एवरेडी तिराहा से मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिंग (बालाजी मंदिर) की ओर यातायात बंद, वाहन भूसामंडी, मवैया, आलमबाग होकर जाएंगे।
  9. रणजीत सिंह बिल्डिंग (बालाजी मंदिर) तिराहा से एवरेडी या विक्रम कॉटन मिल, कर्बला तालकटोरा की ओर यातायात बंद, वाहन भरतपुरी रोड, राजाजीपुरम होकर जाएंगे।
  10. आलमबाग से लगड़ा फाटक ओवरब्रिज ढाल की ओर से विक्रम कॉटन मिल या एवरेडी तिराहा नहीं जाएंगे, वाहन सूर्यनगर, राजाजीपुरम या आलमबाग होकर जाएंगे।
  11. विक्रम कॉटन मिल तिराहा से कर्बला तालकटोरा या एवरेडी तिराहा की ओर यातायात बंद, वाहन लगड़ा फाटक रेलवे ओवरब्रिज से सूर्यनगर, राजाजीपुरम या आलमबाग होकर जाएंगे।
  12. ए-ब्लॉक राजाजीपुरम (यूनियन बैंक) तिराहा से कर्बला तालकटोरा की ओर यातायात बंद, वाहन राजाजीपुरम आलमनगर रोड से जाएंगे।
  13. भूसामंडी तिराहा से एवरेडी तिराहा की ओर यातायात बंद, वाहन ऐशबाग रोड या मवैया, आलमबाग होकर जाएंगे।
  14. मवैया तिराहा से मवैया ओवरब्रिज की ओर से आने वाले वाहन एवरेडी तिराहा नहीं जा सकेंगे, ये वाहन आलमबाग, सूर्यनगर होकर जाएंगे।

स्वतंत्रता दिवस पर ट्रैफिक डायवर्जन

15 अगस्त के मुख्य मार्च पास्ट के कारण, बृहस्पतिवार को दोपहर 2 बजे से रेजिडेंसी तिराहा से सिटी स्टेशन रोड और चौक क्षेत्र में यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।

चौक से डालीगंज चौराहा या सीडीआरआई तिराहा की ओर यातायात बंद, वाहन डालीगंज पुल से नक्षत्रशाला, सिटी स्टेशन तिराहा या डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड, नदवा बंधा रोड, आईटी चौराहा होकर जाएंगे।

सिटी स्टेशन की ओर से आने वाले वाहन गोलागंज तिराहा से बलरामपुर ढाल/चारबत्ती चौराहा की बजाय ट्रैफिक पुलिस ऑफिस, इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला, डालीगंज पुल होकर जाएंगे।

रेजिडेंसी तिराहा (शहीद स्मारक) से बलरामपुर ढाल चौराहा की ओर यातायात प्रतिबंधित, वाहन डालीगंज पुल से बाएं चकबस्त चौराहा होकर जाएंगे।

अमीनाबाद से आने वाला यातायात गुईन रोड चौराहा से कैसरबाग बस अड्डा की ओर नहीं जाएगा, वाहन नजीराबाद, अमीनाबाद होकर जाएंगे।

सीडीआरआई/टेलीफोन एक्सचेंज (स्वास्थ्य भवन) चौराहे से आने वाला यातायात चकबस्त चौराहे से कैसरबाग बस अड्डा की ओर नहीं जाएगा, वाहन परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, मकबरा रोड, बारादरी कैसरबाग होकर जाएंगे।

कैंट रोड, बीएन रोड, लाटूश रोड से आने वाले वाहन कैसरबाग बस अड्डा की ओर नहीं जाएंगे, इन्हें नजीराबाद रोड, लाटूश रोड, बारादरी, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा से भेजा जाएगा।

बलरामपुर ढाल (सीएमओ कार्यालय) से वाहन बलरामपुर हॉस्पिटल चौराहा या चकबस्त चौराहा की ओर नहीं जाएंगे, ये डालीगंज पुल, इक्का तांगा स्टैंड, नदवा बंधा रोड से गुजरेंगे।

क्लार्क अवध तिराहा से वाहन सुभाष चौराहा, हनुमान सेतु, नदवा बंधा रोड, बारादरी, कैसरबाग अशोक लाट चौराहा होकर जाएंगे।

कैसरबाग बस अड्डा से कलेक्ट्रेट, टेलीफोन एक्सचेंज (स्वास्थ्य भवन) या सीडीआरआई तिराहा की ओर यातायात बंद, वाहन कैसरबाग अशोक लाट, बारादरी, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा से जाएंगे।

Related Posts

आर्य समाज का विवाह प्रमाणपत्र अकेले पर्याप्त नहीं, हाईकोर्ट ने SSB अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द की

हिंदू विवाह के लिए जरूरी संस्कारों का प्रमाण होना चाहिए; रोहित पांडेय ने वैवाहिक स्थिति छिपाने के आरोप…

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव, उसी दिन आएगा रिजल्ट

29 सितंबर से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया; 6 अक्टूबर तक नामांकन, 7 को जांच और 9 अक्टूबर तक…

ByBySuramya Post Sep 22, 2026

दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप, आरोपी आसिफ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

कालकाजी मंदिर के पास खुद को पुलिसकर्मी बताकर तीन युवकों ने 17 वर्षीय लड़की को धमकाया; पुलिस ने…

ByBySuramya Post Sep 22, 2026

मलिहाबाद में सांड़ के हमले से किसान की मौत, बाग में मिला खून से लथपथ शव

गढ़ी संजर खां गांव में पशुओं को चराने गए थे राजकुमार मौर्य; ग्रामीणों ने आवारा पशुओं की समस्या…

ByBySuramya Post Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top