• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ में राज्यस्तरीय ध्यान योग कार्यक्रम: राष्ट्रपति मुर्मू, सीएम योगी रहे उपस्थित, राज्यपाल आनंदीबेन ने कहा- मेडिटेशन से मिलती है शांति

लखनऊ में राज्यस्तरीय ध्यान योग कार्यक्रम: राष्ट्रपति मुर्मू, सीएम योगी रहे उपस्थित, राज्यपाल आनंदीबेन ने कहा- मेडिटेशन से मिलती है शांति

राजधानी लखनऊ के सुल्तानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन में शुक्रवार को ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय ध्यान योग (Meditation Yoga) कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मंच पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही और सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही। प्रवेश केवल पास और अनिवार्य जांच प्रक्रिया के बाद ही दिया गया। बच्चियों ने मयूर नृत्य प्रस्तुत कर राष्ट्रपति का स्वागत किया, जबकि दीदियों को कलश और भाइयों को ध्वजा देकर राष्ट्रपति ने सम्मानित किया।

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध रंगोली कलाकार हितेश ने राष्ट्रपति और गुलजार दादी की विशेष रंगोली बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। संस्थान के अतिरिक्त महासचिव राजयोगी डॉ. बी.के. मृत्युंजय ने बताया कि राष्ट्रपति के लिए एक विशेष ध्यान कक्ष तैयार किया गया है, जहां वह कुछ समय मेडिटेशन करेंगी।

सीएम योगी बोले: ध्यान योग अभियान समाज को सकारात्मक ऊर्जा देगा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ध्यान योग को लेकर इतना बड़ा अभियान शुरू होना गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि पार्षद से राष्ट्रपति तक का सफर तय करने वाली मुर्मू जी की उपस्थिति इस आयोजन को और महत्वपूर्ण बनाती है।सीएम ने ब्रह्माकुमारीज के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि राजयोग के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक upliftment का संदेश पूरे समाज में फैलेगा।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा: मेडिटेशन सिखाता है कि आत्मा अमर और अविनाशी है

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि 1937 में स्थापित यह संस्था समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में अनेक आयामों पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह विश्व की अनोखी संस्था है जो पूर्ण रूप से नारी शक्ति द्वारा संचालित है।

उन्होंने बताया कि राजयोग मेडिटेशन व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और पवित्रता जैसे गुणों का संचार करता है। मेडिटेशन हमें यह महसूस कराता है कि आत्मा अमर और अविनाशी है।राजयोग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि एक सकारात्मक जीवन शैली (Positive Lifestyle) है। यह हमें अपने भीतर की शांति से जोड़ता है और वर्तमान जीवन को कर्मों का परिणाम समझने में मदद करता है।

Related Posts

ई-रिक्शों की बढ़ती संख्या पर लखनऊ हाईकोर्ट सख्त

हाईकोर्ट ने शहर में ई-रिक्शों की संख्या बढ़ने से पैदा हो रही ट्रैफिक समस्या पर चिंता जताई। कोर्ट…

ByByShubhankar Bhanu Aug 26, 2026

यूपी में आज बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में गरज-चमक के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 26 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।…

ByBySurmya Post Aug 26, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 30 बैंक लॉकरों का फोरेंसिक सत्यापन, SIT डिजिटल सबूत जुटाने में जुटी

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच अब बैंक लॉकरों में रखी वस्तुओं के भौतिक सत्यापन…

ByBySurmya Post Aug 26, 2026

झांसी हादसे में अबान की कार को लेकर नया खुलासा

हाईवे की कंक्रीट बैरियर से टकराने के बाद करीब 10 फीट उछली थी कार; जांच में वाहन की…

ByBySurmya Post Aug 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top