• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • सात साल की बच्ची की संदिग्ध हत्या, मां पर हत्या का शक; प्रेमी के साथ रह रही थी महिला

सात साल की बच्ची की संदिग्ध हत्या, मां पर हत्या का शक; प्रेमी के साथ रह रही थी महिला

लखनऊ। कैसरबाग इलाके के खंदारी बाजार में मंगलवार सुबह एक सात साल की बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची अपनी मां रोशनी खान के साथ रह रही थी, जो अपने पति शाहरुख खान को छोड़कर प्रेमी उदित जायसवाल के साथ लिव-इन में रह रही थी।

घटना के बाद रोशनी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बेटी की हत्या की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में बच्ची की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है।

फिलहाल पुलिस की शक की सुई मां रोशनी पर ही टिक गई है, हालांकि वह अपने पति पर हत्या का आरोप लगा रही है। पुलिस ने रोशनी सहित अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि रोशनी खान ने खुद 112 पर फोन कर बेटी की हत्या की सूचना दी थी। मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

Related Posts

ललितपुर में 2 किलो 80 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में भेजा गया जेल

सदर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई; चौकी प्रभारी प्रशांत राणा के नेतृत्व में आरोपी दबोचा गया। ललितपुर। ललितपुर जिले…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

उत्तराखंड में बारिश का कहर: 6 नदियां उफान पर, 132 सड़कें बंद; दिल्ली-यूपी में भी बाढ़ का संकट

हरिद्वार के कई घाट जलमग्न, यूपी के 30 गांव बाढ़ से प्रभावित; दिल्ली में नाले में बहा युवक,…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का वेतन बढ़ा, योगी सरकार ने दी मंजूरी

अध्यक्ष का वेतन ₹2.25 लाख और सदस्यों का ₹2.05 लाख प्रतिमाह हुआ, आवास और वाहन सुविधाओं में भी…

ByBySurmya Post Aug 7, 2026

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने पर झारखंड मंत्री इरफान अंसारी का हमला

कहा- लोकतंत्र में जनसभा रोकना उचित नहीं; यूपी को बताया पेपर लीक का ‘हेडमास्टर’, जेपीएससी मामले पर भी…

ByBySurmya Post Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top