• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • हाईटेंशन लाइन टूटने से 100 गांवों में बिजली गुल, डेढ़ घंटे में बहाल हुई आपूर्ति

हाईटेंशन लाइन टूटने से 100 गांवों में बिजली गुल, डेढ़ घंटे में बहाल हुई आपूर्ति

मोहनलालगंज। राजधानी लखनऊ के प्रयागराज रोड पर स्थित मोहनलालगंज क्षेत्र के करीब 100 गांव शुक्रवार सुबह अचानक बिजली संकट की चपेट में आ गए। सुबह करीब 8:30 बजे 33,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूट जाने से यह संकट खड़ा हुआ।

हालांकि विद्युत विभाग की तत्परता के चलते स्थिति बिगड़ने से पहले ही कर्मचारियों ने करीब डेढ़ घंटे में लाइन की मरम्मत कर दी और लगभग डेढ़ लाख की आबादी को राहत दी गई।

मुख्य अभियंता रजत जुनेजा ने बताया कि यह ओवरहेड लाइन ट्रांसमिशन उपकेंद्र पीजीआई से मोहनलालगंज उपकेंद्र तक जाती है। खुजहट्टा गांव के पास तकनीकी खामी के कारण तार टूट गया था, जिसे सुबह 10:00 बजे तक ठीक कर दिया गया।

इस घटना से मोहनलालगंज कस्बा सहित मऊ, सिसेंडी, गौरा, इमलिहाखेड़ा, उत्तरगांव, मीनापुर, केसरीखेड़ा, गनियार, महेशखेड़ा, हीरालालखेड़ा, हरीखेड़ा, मनोहरापुर, सुल्सामऊ, हिलगी, भदेसुआ, तिलोकपुर, रानी सुभद्राखेड़ा, शंकरखेड़ा, ललूमर समेत कई गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

Related Posts

ई-रिक्शों की बढ़ती संख्या पर लखनऊ हाईकोर्ट सख्त

हाईकोर्ट ने शहर में ई-रिक्शों की संख्या बढ़ने से पैदा हो रही ट्रैफिक समस्या पर चिंता जताई। कोर्ट…

ByByShubhankar Bhanu Aug 26, 2026

यूपी में आज बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में गरज-चमक के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 26 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।…

ByBySurmya Post Aug 26, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 30 बैंक लॉकरों का फोरेंसिक सत्यापन, SIT डिजिटल सबूत जुटाने में जुटी

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच अब बैंक लॉकरों में रखी वस्तुओं के भौतिक सत्यापन…

ByBySurmya Post Aug 26, 2026

झांसी हादसे में अबान की कार को लेकर नया खुलासा

हाईवे की कंक्रीट बैरियर से टकराने के बाद करीब 10 फीट उछली थी कार; जांच में वाहन की…

ByBySurmya Post Aug 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top