• Home
  • राष्ट्रीय
  • अखिलेश यादव कूदे बैरिकेड, INDIA ब्लॉक का चुनाव आयोग तक मार्च
Image

अखिलेश यादव कूदे बैरिकेड, INDIA ब्लॉक का चुनाव आयोग तक मार्च

बिहार में विशेष मतदाता सूची संशोधन Special Intensive Revision (SIR) को लेकर विपक्षी दलों के INDIA ब्लॉक ने सोमवार को संसद से चुनाव आयोग तक मार्च किया। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव इस दौरान सुर्खियों में रहे, जब दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड को कूदकर उन्होंने प्रदर्शन का नेतृत्व जारी रखा।

मार्च में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तृणमूल कांग्रेस, DMK, वाम दलों समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए। विपक्ष का आरोप है कि SIR के माध्यम से मतदाता सूचियों में हेरफेर की जा रही है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है।

दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग पर सुरक्षा के मद्देनज़र बैरिकेड लगाकर नेताओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन अखिलेश यादव बैरिकेड पार कर आगे बढ़ गए। इस दौरान कई नेताओं को हिरासत में भी लिया गया।

अखिलेश यादव ने कहा, “जब लोकतंत्र पर हमला हो, तो चुप बैठना अपराध है। यह लड़ाई जनता के वोट और अधिकार बचाने की है।”वहीं, पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि मार्च के लिए पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए सुरक्षा कारणों से रोकना जरूरी था।

Related Posts

उत्तराखंड को फिर बड़ी सौगात: 14 अप्रैल को दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी है कि नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे और…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

UP ATS का बड़ा खुलासा: दुबई से संचालित हो रहा आतंकी मॉड्यूल, लखनऊ में धमाके की साजिश नाकाम

उत्तर प्रदेश में आतंकी साजिश को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, जहां उत्तर प्रदेश एटीएस की जांच में सामने…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

देहरादून में किसानों का कूच आज, दिव्यांशु हत्याकांड में सख्त कार्रवाई की मांग

देहरादून में हाल ही में हुए दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में राकेश टिकैत आज बड़ी संख्या में किसानों के…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

गैस किल्लत से बढ़ी कालाबाजारी: 950 रुपये का घरेलू सिलिंडर 2500 तक, व्यावसायिक सिलिंडर 4000 में बिक रहा

एलपीजी की किल्लत बढ़ने के साथ ही गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी भी तेज हो गई है। हालात यह…

ByBykrianamedia Jul 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top