• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • बारिश से एफएसडीए ऑफिस में रिकॉर्ड बर्बाद, ज्यादातर फाइलें सड़कर हुई नष्ट

बारिश से एफएसडीए ऑफिस में रिकॉर्ड बर्बाद, ज्यादातर फाइलें सड़कर हुई नष्ट

लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (औषधि अनुभाग) के रेडक्रॉस स्थित जिला कार्यालय में बारिश का पानी टपकता रहा। जिम्मेदार अनदेखी करते रहे। नतीजा सभी रिकॉर्ड खराब हो गए। मामला वायरल होने के बाद रिकॉर्ड सुरक्षित करने की याद आई। सोमवार को मजदूरों को लगाकर फाइले निकलवाई गईं।जिसमें ज्यादातर फाइलें सड़ गईं थी।

रेड क्रॉस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तीसरी मंजिल पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (औषधि अनुभाग) का कार्यालय है। कार्यालय जरिए दवा की दुकानों का लाइसेंस जारी किया जाता है। जिनका रिकॉर्ड भी इसी कार्यालय में सुरक्षित रखा जाता है। साथ ही दवाओं की दुकानों के निरीक्षण सहित अन्य कार्रवाई का भी लेखा-जोखा रहता है। न्यायालय में विचाराधीन मामलों में जरूरत पड़ने पर यहां संरक्षित साक्ष्य प्रस्तुत किए जातें हैं। कार्यालय में इन रिकॉर्डों से जुडी फाइलों को कपड़े में बांध कर एक लोहे की जाल पर रखा गया था। दर्जनों की संख्या में फाइलें बेतरतीब तरीके से भी पड़ी थी। बीते कई दिनों से हो रही बारिश का पानी छत से टपक रहा हैं। पानी से सभी रिकॉर्ड गीले हो गए हैं। सोमवार को फाइलें निकाली गईं। जिसमें अधिकतर फाइलें गल गईं थी।

Related Posts

शामली हत्याकांड में गोगी गैंग कनेक्शन की जांच तेज, चार संदिग्ध हिरासत में

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में पुलिस को शार्प शूटरों पर शक, वायरल वीडियो भी जांच के…

ByBySuramya Post Aug 30, 2026

यूपी में आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय पर बड़ा फैसला संभव, बढ़ोतरी के प्रस्ताव को जल्द मिल सकती है मंजूरी

कार्यकर्ताओं को ₹12 हजार और सहायिकाओं को ₹6 हजार देने की तैयारी, 3.5 लाख से अधिक कर्मियों को…

ByBySuramya Post Aug 30, 2026

देवरिया में 305 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, CM योगी बोले- विकास ने बदली जिले की तस्वीर

सलेमपुर और भाटपार रानी में 80 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, मेडिकल कॉलेज का भी किया जिक्र देवरिया। उत्तर प्रदेश…

ByBySuramya Post Aug 29, 2026

UP Board में APAAR ID पर जोर, कक्षा 9 से 12 तक छात्रों का रिकॉर्ड होगा अपडेट

एडवांस रजिस्ट्रेशन के बीच स्कूलों को निर्देश, परीक्षा संबंधी रिकॉर्ड में APAAR ID दर्ज करने की तैयारी लखनऊ।…

ByBySuramya Post Aug 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top