• Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: कल से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, भराड़ीसैण पहुंचे सीएम धामी, पुलिस ने किया गार्ड ऑफ ऑनर
Image

उत्तराखंड: कल से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, भराड़ीसैण पहुंचे सीएम धामी, पुलिस ने किया गार्ड ऑफ ऑनर

विधानसभा के मानसून सत्र के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को भराड़ीसैण पहुंचे। हेलीपैड पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पुलिस ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया।

गैरसैंण में विधानसभा सत्र 22 अगस्त तक चलेगा। उधर, मौसम विभाग ने 22 अगस्त तक लगातार बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे कठिनाइयाँ बढ़ सकती हैं। खासकर सड़क मार्ग से गैरसैंण तक पहुंचना अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

विधानसभा सचिवालय की ओर से ग्रीष्मकालीन राजधानी में सत्र की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। सचिवालय से अधिकारियों और कर्मचारियों का दल रविवार और सोमवार से गैरसैंण रवाना होना शुरू हो गया है। सचिवालय अधिकारियों की एक टीम पहले ही वहां पहुंच चुकी है, जबकि दूसरी टीम रविवार को रवाना हुई।

Related Posts

देहरादून: पीएम मोदी के दौरे से पहले डाट काली मंदिर में प्रवेश बंद, 14 अप्रैल दोपहर बाद खुलेंगे दर्शन

Dehradun स्थित प्रसिद्ध Dat Kali Temple में प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रस्तावित दर्शन कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

उत्तराखंड में जनगणना का पहला चरण शुरू: 10 अप्रैल से स्व-गणना, बंद मकानों की भी होगी एंट्री

उत्तराखंड में जनगणना के पहले चरण की शुरुआत 10 अप्रैल से होने जा रही है, जिसकी शुरुआत राज्यपाल लेफ्टिनेंट…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस में ‘फेस’ की लड़ाई तेज, गुटबाजी से कमजोर पड़ता संगठन; 2027 की राह मुश्किल

उत्तराखंड की राजनीति में कांग्रेस का जमीनी आधार लगातार कमजोर होता नजर आ रहा है, जबकि पार्टी के…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

उत्तराखंड को फिर बड़ी सौगात: 14 अप्रैल को दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी है कि नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे और…

ByBykrianamedia Jul 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top