श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में नहर में नहाने गए 11 वर्षीय मासूम की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गर्मी से राहत पाने के लिए अश्वनी अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। देर रात उसका शव बरामद किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसके बाद मासूम का शव नहर से बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
यह हादसा गिलौला थाना क्षेत्र के शिव बालक पुरवा गांव का बताया जा रहा है। अश्वनी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Also Read: भारत की अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, बनीं जूनियर विश्व स्क्वैश चैंपियन




















