• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो संकट: 41 उड़ानें रद्द, 12 हजार से अधिक यात्री प्रभावित; 1420 ने टिकट कराया कैंसिल

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो संकट: 41 उड़ानें रद्द, 12 हजार से अधिक यात्री प्रभावित; 1420 ने टिकट कराया कैंसिल

लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइन की अव्यवस्था और उड़ानों में भारी गड़बड़ी शनिवार को भी जारी रही। एयरलाइन ने 41 उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे 1420 यात्रियों ने अपने टिकट रद्द कराए। वहीं, उड़ान संचालन प्रभावित होने से 12 हजार से अधिक यात्री और उनके परिजन पूरे दिन परेशान रहे।

हवाई अड्डे पर आगमन से लेकर प्रस्थान टर्मिनल तक अव्यवस्था का माहौल रहा। इंडिगो के काउंटरों पर लंबी कतारें लगी रहीं और यात्रियों को समय पर जानकारी न मिलने से नाराजगी बढ़ती गई। DGCA द्वारा पायलटों की ड्यूटी नियमों पर जारी नए निर्देशों पर इंडिगो प्रबंधन की आपत्तियों के कारण देशभर में हजारों उड़ानें संचालित नहीं की गईं। इसी के चलते लखनऊ में 21 आगमन और 20 प्रस्थान वाली उड़ानें रद्द रहीं।

उड़ानों में देरी से बढ़ी यात्रियों की परेशानी

इंडिगो की दिल्ली-लखनऊ रूट की दो उड़ानें पटना और कोलकाता डायवर्ट करनी पड़ीं।

  • फ्लाइट 6E-2107 को पटना
  • फ्लाइट 6E-6350 को कोलकाता भेजा गया

वहीं, उड़ान 6E-6614 ढाई घंटे देर से पहुंची, जबकि 6E-6615 को सवा दो घंटे बाद उड़ान भरनी पड़ी।मुंबई और बंगलूरू रूट की कई उड़ानें भी 1 से 3 घंटे तक विलंबित रहीं।

प्रमुख रद्द उड़ानें

  • 6E-758 : लखनऊ–दिल्ली
  • AI-1824 : लखनऊ–दिल्ली
  • 6E-515 : लखनऊ–देहरादून
  • 6E-6222 : लखनऊ–मुंबई
  • 6E-435 : लखनऊ–बंगलूरू
  • 6E-518 : लखनऊ–चेन्नई
  • 6E-6552 : लखनऊ–चंडीगढ़
  • 6E-118 : लखनऊ–पुणे
  • 6E-6469 : लखनऊ–कोलकाता
  • 6E-6166 : लखनऊ–हैदराबाद
  • 6E-2108 : लखनऊ–हैदराबाद
  • 6E-146 : लखनऊ–गुवाहाटी
  • 6E-608 : हैदराबाद–लखनऊ

Related Posts

देवरिया में शिक्षक पर दो नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप

आरोपी प्राथमिक शिक्षक मैनुल्लाह सिद्दीकी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। स्कूल में…

ByByCrime Desk Oct 13, 2026

कन्नौज में दांत के इलाज के दौरान मरीज की मौत

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का मामला, मृतक के बेटे ने गलत इलाज को बताया मौत की वजह। घटना से…

ByBySuramya Post Oct 13, 2026

लखनऊ में ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन बनेगा आधुनिक ट्रांसपोर्ट और कार्गो हब

कानपुर रोड पर करीब 45 हजार वर्गमीटर में बहुमंजिला स्टेशन विकसित करने का प्रस्ताव। योजना के तहत यात्रियों…

ByBySuramya Post Oct 13, 2026

लखनऊ के स्कूल में छात्रा की बोतल में यूरिन मिलाने का आरोप

इंदिरा नगर के सेंट्रल एकेडमी स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा से जुड़ा मामला सामने आया है। स्कूल…

ByByCrime Desk Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top